बिग ब्रेकिंग

कर्मचारियों की खबर : तीन साल से एक ही सेक्शन में काम कर रहे कर्मचारियों को बदलने का निर्देश….14 दिन में बदले जायेंगे ..

बिलासपुर 3 नवंबर 2022। विभागीय कामों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने कड़ा निर्देश दिया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने एक ही सेक्शन में लंबे समय से जमे बाबुओं को हटाने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि लंबे समय से एक ही विभाग के एक ही शाखा में जमे सहायक ग्रेड 2 और सहायक ग्रेड 3 की जिम्मेदारी बदली जाये।

कलेक्टर ने कहा है कि सभी विभाग, तहसील और अनुविभाग में पदस्थ बाबुओ के टेबल को चेंज करने का निर्देश दियाहै। वैसे कर्मचारी जो तीन साल से एक ही टेबल पर काम कर रहे हैं, उनकी जिम्मेदारी बदली जायेगी। 14 दिन के भीतर टेबल रोटेशन कर पालन प्रतिवेदन भेजने को कहा है।

Back to top button