बिग ब्रेकिंग

CG- 18 BJP नेताओं पर FIR : दुर्गापूजा आयोजनों को लेकर नाराज बीजेपी ने किया चक्का जाम… इन 18 नेताओं पर दर्ज हुआ FIR

रायपुर 12 अक्टूबर 2021। गरबा के आयोजन को लेकर राजधानी में बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने है। रायपुर के BTI मैदान में होने वाले गरबा के आयोजन पर दोनों राजनीतिक दलों में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गयी है। एक ही मैदान में दो पंडाल में अलग-अलग नजारे दिख रहे हैं। एक पंडाल भगवा रंग में रंगा है, तो दूसरा पंडला तिरंगे से घिरा है। वर्चस्व की इस लड़ाई के बीच सड़क जाम करते हुए भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव और सच्चिदानंद उपासने सहित सहित डेढ़ दर्जन भाजपा नेताओं पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव का आरोप है कि उनकी कमेटी  बीटीआई ग्राउंड में दुर्गा पूजा कार्यक्रम का आयोजन पिछले 17 सालों से कर रही है। लेकिन इस साल इस आयोजन को लेकर राजनीतिकरण शुरू हो गया है।

ये पहली बार है, जब इस तरह मैदान में दुर्गा पूजा को लेकर खींचतान है। कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ताओं का एक पंडाल है, जो चारों तरफ तीन रंग के कपड़े से घिरा है, जबकि दूसरा पंडाल बीजेपी का है, जो संजय श्रीवास्तव की कमेटी का है। आरोप है कि दशहरा के आयोजन के लेकर फिलहाल संजय श्रीवास्तव का खेमा आक्रोशित है। इसी मामले की अनुमति को लेकर आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ चक्का जाम किया था।  कुल मिलाकर रायपुर का BTI ग्राउंड दुर्गा पूजा के बहाने सियासी दंगल का अखाड़ा बन चुका है। मैदान में अपने कार्यक्रमों को लेकर अब राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो चुकी है।भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने सोमवार को चक्काजाम कर दिया।

18 बीजेपी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मैदान के बड़े हिस्से को तीन रंग के कपड़े से घेर दिया गया है। पंडाल में दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित है। अब हर रोज रात में यहां गरबा भी आयोजित होता था। खम्हारडीह इलाके के पुराने कांग्रेसी नेता राकेश धोतरे ने अपनी तस्वीरों वाले पोस्टर भी लगा दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा भी पोस्टर में नजर आ रहा है। राकेश धोतरे से जुड़ी समिति अब मैदान पर होने वाले दुर्गा पूजा आयोजन पर अपना दावा कर रही है। धोतरे ने इस पर मीडिया से कहा है कि यहां उनकी पुरानी समिति कई सालों से कार्यक्रम कर रही है। इसमें किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

Back to top button