बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

ब्रेकिंग: कांकेर मेडिकल कॉलेज का हुआ नामांकरण, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर 5 अक्टूबर 20233। कांकेर मेडिकल कालेज का नाम स्वर्गीय इंदिरा गांधी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय होगा। राज्य सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि कल प्रियंका गांधी कांकेर आ रही है। उससे पहले राज्य सरकार ने कांकेर मेडिकल कालेज का नया नामांकरण कर दिया है।

आपको बता दें कि कांकेर जिले के गोविन्दपुर खेल मैदान में 06 अक्टूबर को ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रियंका गांधी कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगी। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री कु. शैलजा विशिष्ट अतिथि तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर जिले को 866.16 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रूपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रूपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 578.31 करोड़ रूपए की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण किया जाएगा।

Back to top button