बिग ब्रेकिंग

कलेक्टर कांफ्रेंस ब्रेकिंग : रेवन्यू डिपार्टमेंट के काम से खुश नहीं हैं सीएम, लॉ एंड आर्डर को लेकर इन दो जिलों का किया जिक्र… करीब 1 घंटे देरी से कलेक्टर कांफ्रेंस हुआ शुरू…

रायपुर 21 अक्टूबर 2021। राजधानी रायपुर में कलेक्टर कांफ्रेंस शुरू हो गयी है। हालांकि ये कांफ्रेंस थोड़ा विलंब से शुरू हुआ। तय कार्यक्रम से करीब 1 घंटे से देरी से शुरू हुए कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभागवार समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रेवन्यू डिपार्टमेंट के कामकाज से खुश नहीं दिखे। मुख्यमंत्री ने रेवन्यू डिपार्टमेंट के कामकाज को लेकर जो कहा, उससे साफ था कि वो वहां के काम से खुश नहीं है। वहीं लॉ एंड आर्डर को लेकर उन्होंने जशपुर और कवर्धा का जिक्र किया। वहीं सिलगेर में हुई घटना को लेकर दंतेवाड़ा और बीजापुर का भी जिक्र किया।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कलेक्टर कांफ्रेंस ले रहे हैं, जिसमें 21 एजेंडों पर चर्चा होनी है। माना जा रहा है कि ये कलेक्टरों का परफार्मेंस रिव्यू है, जिससे ना सिर्फ जिलों में कामकाज को परखा जा रहा है, बल्कि कलेक्टरों की परफार्मेंस का भी आकलन किया जा रहा है।  देर शाम तक ये कांफ्रेंस चलेगी।

बैठक में कलेक्टरों के अलावे सचिव और एचओडी भी मौजूद है। बैठक में गृहसचिव और डीजीपी भी हैं।

Back to top button