मनोरंजन

ENTRTAINMENT : कॉमेडी और एक्टिंग के बाद अब कपिल शर्मा की सिंगिंग में रंग जमाने की तैयारी, इस मशहूर सिंगर के साथ इस दिन रिलीज हो रहा है पहला गाना…..

दिल्ली 30 जनवरी 2023। लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले मशहूर काॅमेडियन कपिल शर्मा एक्टिंग के बाद अब सिंगिंग भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कपिल शर्मा अपने सिंगिंग डेब्यू मशहूर सिंगर और रैपर गुरु रंधावा के साथ मिलकर करने जा रहे हैं। जिसकी जानकारी गुरु ने ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। कपिल शर्मा के पहले गाने का टाइटल अलोन है, जिसका पोस्टर गुरु ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/CoAEJvrvP9A/?utm_source=ig_embed&ig_rid=aa8060c9-9c81-4a12-92c6-1202d8815974

मशहूर काॅमेडियन कपिल शर्मा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी शानदार कॉमेडी और द कपिल शर्मा शो के जरिये देशभर में अपनी खूब पहचान बनाई हैं। कॉमेडी के साथ-साथ कपिल शर्मा कई बॉलीवुड फिल्में भी कर चुके हैं। उन्होंने साल 2015 में आई फिल्म किस किसको प्यार करूं मैं से एक्टिंग डेब्यू किया था। गौरतलब है कि कपिल शर्मा कई बार अपने शो के मंच पर अपनी आवाज का जादू दिखा चुके हैं। शो में कई बार उन्हें गाना गाते देखा गया है, हालांकि अब वो ऑफिशियली अपना सिंगिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा अपने सिंगिंग डेब्यू मशहूर सिंगर और रैपर गुरु रंधावा के साथ मिलकर करने जा रहे हैं। जिसकी जानकारी गुरु ने ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है।

इस पोस्टर को साझा करते हुए गुरु ने लिखा, हम आप लोगों के साथ अलोन शेयर करते हुए एक्साइटेड हैं। कपिल पाजी के डेब्यू गाने को दुनिया को सुनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। गुरु रंधावा ने आगे हार्ट इमोजी भी ड्रॉप की। टाइटल और पोस्टर के साथ-साथ गुरु रंधावा ने गाने के रिलीज डेट का भी एलान किया है। बता दें ये गाना यानी अलोन 9 फरवरी को रिलीज होगा। जिसमें गुरु रंधावा और कपिल शर्मा दोनों ने मिलकर आवाज दी है। गौरतलब है कि अब तक कपिल शर्मा ने लोगों के ऊपर अपनी कॉमेडी का खूब जादू चलाया हैं। अब देखना होगा कि वो सिंगिंग की दुनिया में क्या धमाल मचाते हैं।

मिका सिंह ने किया कमेंट…

कपिल शर्मा के डेब्यू सॉन्ग के लिए उनके फैंस सोशल मीडिया पर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैंं। वहीं कई सितारों ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और बादशाह ने इमोजी के जरिए खुशी जाहिर की है। वहीं मिका सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा क्या बात है दो रॉकस्टार एक फ्रेम में…..

Back to top button