मनोरंजन

रणबीर ने पत्नी दीपिका के साथ शेयर की प्राइवेट फोटो…फैंस ने किया कमेंट….

मुंबई 12 जुलाई 2022 दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ढेर सारी तस्वीरों का पिटारा अपने फैन्स के लिए खोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं जिनमें कुछ वीडियोज भी हैं। रणवीर सिंह का बर्थडे 6 जुलाई को था। ये उसी दिन साथ में गुजारे कुछ प्राइवेट मोमेंट्स की तस्वीरें लग रही हैं।

https://www.instagram.com/p/Cf5p4CIhi4Z/?utm_source=ig_web_copy_link


फोटोज के हैशटैग को देखकर लग रहा है कि ये तस्वीरें उनके बर्थडे (6 जुलाई) की तस्वीरें हैं। दोनों काफी मस्ती और अडवेंचर करते दिख रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टा पर कैप्शन दिया है, ईश्वर करे हमारी जिंदगी में ढेर सारे अच्छे एक्सपीरिएंस और अडवेंचर हों।
तस्वीरों में रणवीर, दीपिका पानी से खेलते तो कभी साइकलिंग करते दिख रहे हैं। उन्होंने खूबसूरत समुद्र, सनसेट, रेत और फूल की तस्वीरें कैप्चर की हैं। एक फोटो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फुटप्रिंट भी दिख रहे हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में यूएस से लौटे हैं। दीपिका वहां कोंकणी सम्मेलन में गई थीं।

Back to top button