मनोरंजन

श्रद्धा कपूर ने बचपन में इस एक्टर को किया था प्रपोज, एक्टर ने ठुकरा दिया था एक्ट्रेस का प्यार…

मुंबई 03 अक्टूबर 2022 : बॉलीवुड के जानें-मानें निर्माता-निर्देश डेविड धवन के बेटे और एक्टर वरुण धवन आज करोड़ों लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म से आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली फिल्म के बाद से वरुण लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर बचपन के दोस्त हैं।

साल 2015 में श्रद्धा और वरुण धवन अपनी फिल्म ‘एबीसीडी 2’ के प्रोमोशन को लेकर कई रिएिलिटी शो और कोमेडी शो में गए थे। जैसा कि हम जानते हैं दोनों बच्चपन से ही काफी अच्छे दोस्त रहें हैं, और उनका श्रद्धा का किस्सा भी वरुण धवन से ही जुड़ा हुआ है। शायद आप लोग नहीं जानते होगें कि श्रद्धा ने कभी वरुण को प्रोपोज किया था। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों सितारे अपने फिल्म ‘एबीसीडी 2’ के प्रोमोशन के लिए रिएिलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 7’ में पहुंचे थे। उसी दौरान श्रद्धा ने अपने दिल का राज खोलते हुए बताया कि वो बच्चपन में वरुण धवन से प्यार करने लगीं थी। उन दिनों दोनो की उम्र काफी छोटी थी। श्रद्धा ने कहा उस वक्त उन्होंने फैसला कर लिया था कि वो वरुण को अपने प्यार का इजहार कर के रहेंगी।

अपने प्यार का इजहार करने के लिए वो वरुण को पहाड़ी इलाके में लेकर गईं। वहां उन्होंने वरुण से कहा कि वो उनके साथ एक गेम खेलना चाहती हैं। तो वरुण गेम खेलने के लिए तैयार हो गए। श्रद्धा ने वरुण से कहा-“मैं जो तुम्हें बोलूंगी तुम्हें उसे सीधा कर के बोलना होगा। वरुण ने कहा ठीक है तब मैंने उनसे कहा यू लव आई। ये सुनते हीं वरुण धवन ने बिना कुछ सोचे समझे सीधे कहा-‘नो’ और वो वहां से फिर चले गए।” ये उस वक्त की बात है जब दोनों एक्टर्स की उम्र लगभग 8 साल की थी।

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर और वरुण धवन दोनों ही बॉलीवुड के शानदार कलाकारों की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, दोनों बचपन के दोस्त भी हैं। हालांकि, ये बात शायद ही आपको पता होगी कि श्रद्धा कपूर ने बचपन में वरुण को प्रपोज किया था। श्रद्धा उन्हें बचपन से ही बहुत पसंद किया करती थीं। एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें बचपन में वरुण पर क्रश था।

Back to top button