पॉलिटिकल

कवर्धा में कर्फ्यू में आज भी 4 घंटे की छूट….पूर्व CM रमन सिंह जा रहे हैं कवर्धा, पीड़ित परिवारों से मिलने का है कार्यक्रम, लेकिन प्रशासन…उधर तेज़ी से सुधर रहे है हालात

रायपुर 10 अक्टूबर 2021। कवर्धा में तेज़ी से सुधरते हालात के बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कबीरधाम जा रहे है। 3 अक्टूबर को झड़प और 5 अक्टूबर को रैली के बाद भड़के सामुदायिक तनाव के बीच इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था। हालांकि कल भी कर्फ्यू में 4 घण्टे की ढील दी गयी थी और आज भी 4 घंटे की छूट लोगों को मिलेगी, सोमवार से रियायत में और भी छूट दी जाएगी, लेकिन इन सब के बीच अब स्थिति कन्ट्रोल में है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह साढ़े 9 बजे रायपुर से कवर्धा जाएंगे, जहाँ उनका 12 बजे से 2 बजे तक पीड़ित परिवारों से मिलने का कार्यक्रम है, हालांकि पीड़ित परिवारों से मिलने की इजाजत प्रशासन की तरफ से मिलेगी या नहीं, उस बारे मे अभी साफ नहीं है।

दरअसल झंडा विवाद को लेकर 2 अक्टूबर को कबीरधाम में दो सम्प्रदाय आपस में भिड़ गए थे, जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगाना पड़ गया था।

Back to top button