बिग ब्रेकिंग

Exclusive : छत्तीसगढ़ के 10 स्कूली बच्चे जायेंगे दुबई …. राज्य सरकार ने 10 कलेक्टरों को भेजा पत्र…. इन प्रक्रियाओं के जरिये होगा छात्रों का चयन…

रायपुर 20 अक्टूबर 2021। छत्तीसढ़ के 10 स्कूली बच्चे दुबई टूर पर जायेंगे। ये सभी बच्चे उन जिलों से चयनित होंगे, जिसे आकांक्षी जिला माना गया है। उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने इस बाबत आकांक्षी जिलों के सभी 10 कलेक्टरों को पत्र जारी किया है। दरअसल नीति आयोग ने आकांक्षी जिलों के स्कूली बच्चों दुबई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड एक्स्पो में भ्रमण कराने का प्रस्ताव दिया है। उसी प्रस्ताव के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आकांक्षी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर बच्यों के चयन की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया है।

बस्तर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडगांव, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, राजनांदगांव जिलों के कलेक्टरों को भेजे पत्र के मुताबिक सभी जिलों से एक-एक बच्चे का चयन दुबई भ्रमण के लिए किया जायेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए इसी महीने लिस्ट मांगी है, ताकि चयनित छात्रों के दुबई टूर को लेकर तमाम औपचारिकता पूरी की जा सके।

दिसंबर में दुबई जायेंगे छत्तीसगढ़ के बच्चे

दुबई में 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन चल रहा है। इस एक्सपो में प्रत्येक आकांक्षी जिलों के 1-1 यानि कुल 10 स्कूली बच्चों को दिसंबर 2021 में उक्त एक्सपो में भ्रमण के लिए भेजा जायेगा। इसके लिए कक्षा 11वीं एंवं 12वीं के लिएं 16-18 साल के विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा। प्रत्येक जिले से एक विद्यार्थी को मुख्य रूप से और एक विद्यार्थी को रिजर्व स्टूडेंट के रूप में चयनित किया जायेगा।

इस तरह होगा छात्रों का चयन

दुबई जाने के लिए छात्रों का चयन जिला स्तर पर एक टेस्ट प्रक्रिया द्वारा किया जायेगा। पत्र के मुताबिक गणित, जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन, वाणिज्य और कला के टॉपरों की लिस्ट बनायी जायेगी, जिनका जिला प्रशासन की तरफ से एक टेस्ट लिया जायेगा। टेस्ट में पहले और दूसरे स्थान पर आने वालों की चयन सूची राज्य सरकार को भेजा जायेगी। पहले स्थान पाने वाले विद्यार्थी का नाम नीति आयोग को भेजा जायेगा, जबकि दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को रिजर्व के तौर पर रखा जायेगा। दोनों विद्यार्थियों का पूरा बायोडाटा और अभिभावक का एनओसी भी राज्य सरकार को उपलब्ध कराना होगा।

 

Back to top button