बिग ब्रेकिंग

बस्तर जेडी कार्यालय ने मारी बाजी…. सबसे पहले जारी किया पदोन्नति आदेश…. मिडिल एचएम के पोस्ट पर हुई शिक्षकों की पदोन्नति

बस्तर 30 जनवरी 2022। प्रदेश में शिक्षकों ( एल बी संवर्ग) की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसका खाता खुला है बस्तर संभाग से।  जहां के जेडी हेमंत उपाध्याय ने प्रदेश में सबसे पहले आदेश जारी करके बाजी मार ली है। जहां कई संभाग में अभी दावा आपत्ति का ही दौर जारी है, वहीं बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय ने संविलियन का लाभ पाएं शिक्षक एलबी को अब प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक शाला ) के पद पर पदोन्नत कर प्रमोशन की सौगात दे दी है।

स्वाभाविक बात है कि इससे जहां अन्य संभाग पर जल्द आदेश जारी करने का दबाव बनेगा, वहीं बस्तर संभाग के शिक्षकों में खुशी की लहर है। साथ ही प्रदेश के शिक्षकों में यह विश्वास भी जगेगा कि पदोन्नति प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आएगी जिसे लेकर प्रदेश के शिक्षक सशंकित हैं

देखें आदेश-  आदेश देखने के लिए पहले दिख रहे पेज को क्लिक करें और फिर नीचे दिख रहे तीर के निशान को दबाये…अगले पेज में चले जायेंगे 

[pdf-embedder url=”https://www.newwaynews24.com/wp-content/uploads/2022/01/जिला_सुकमा.pdf”] [pdf-embedder url=”https://www.newwaynews24.com/wp-content/uploads/2022/01/जिला_बीजापुर.pdf”] [pdf-embedder url=”https://www.newwaynews24.com/wp-content/uploads/2022/01/जिला_बस्तर_.pdf”]

[pdf-embedder url=”https://www.newwaynews24.com/wp-content/uploads/2022/01/जिला_कोंडागांव_.pdf”]

 

Back to top button