हेडलाइन

फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, कइयों पर FIR, झोलाछाप डॉक्टर व अवैध पैथ लैब पर प्रशासन का शिकंजा, मचा हड़कंप

जांजगीर 5 मार्च 2023। झोलाछाप डॉक्टरों और फर्जी लैब पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसा है। जांजगीर में करीब 2 दर्जन से अधिक फर्जी क्लीनिक को सील किया गया है। पिछले 2 दिनों से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

जांजगीर चाम्पा जिला प्रशासन ने बिना डिग्री के पैथोलेब संचालित करने वालो के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सभी विकास खंडो मे दबिश देकर 2 दर्जन से अधिक फर्जी क्लिनिक और पैथो लेब को सील किया है। नवागढ़, अकलतरा, बम्हनीडीह और पंतोरा थाना में एफ आई आर भी दर्ज कराया है।

मामले मे अकलतरा पुलिस ने बिना दस्तावेज के अवैध क्लिनिक संचालन करने वाली पार्वती श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है और नवागढ़ पुलिस ने सेमरा गाँव मे अवैध क्लिनिक चलाने वाले फर्जी डाक्टर विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वही पंतोरा पुलिस और बम्हनीडीह पुलिस फरार फर्जी डाक्टरो की तलाश मे जुट गई है। जिला प्रशासन और पुलिस की इस कार्रवाई से जिले भर मे अवैध क्लिनिक और अवैध पैथो लेब संचालको मे हड़कंप मच गया है।

Back to top button