हेडलाइन

छत्तीसगढ़ में कोरोना : प्रदेश में कोरोना की हो रही है तेज रफ्तार…रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में सबसे ज्यादा एक्टिव केस.. देखिये कितने मिले मरीज

रायपुर 31 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। हर दिन प्रदेश में कोरोना के औसतन 12 से 15 मरीज मिल रहे हैं। प्रदेश में हालांकि पॉजिटिविटी रेट कंट्रोल में हैं, लेकिन जिस तरह से संख्या मरीजों की बढ़ रही है, वो कहीं ना कहीं लोगों को डरा रहा है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज है। शुक्रवार को भी प्रदेश में 12 नये मरीज मिले। हालांकि अच्छी बात ये है कि 14 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं।

रायपुर में आज एक भी पॉजेटिव मरीज नहीं मिले हैं, बावजूद एक्टिव केस 26 हैं। वहीं दुर्ग में आज तीन मरीज मिले हैं, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 12 है। वहीं बिलासपुर में आज चार नये मरीज मिले हैं, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 9 हैं। प्रदेश में आज की तारीख में एक्टिव मरीजों की संख्या 62 है। इधर कोरोना की बढ़ी रफ्तार ने स्वास्थ्य विभाग में चिंताएं बढ़ा दी है। वहीं विभाग की तरफ से मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

Back to top button