बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

…जब कोबरा को बच्चे ने दांत काटा : जहरीले COBRA ने बच्चे को डंसा, तो पलटकर लड़के ने भी दो बार काटा दांत… जानिये फिर क्या हुआ..

जशपुर 30 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के नागलोक के रूप में चर्चित जशपुर में अजीबों गरीब घटना घटी। जहरीला कोबरे ने एक बच्चे को काटा, तो पलटकर बच्चे ने भी कोबरा को दांत से काट लिया, जिसके बाद सांप की वहीं मौत हो गयी, जबकि बच्चा बिल्कुल स्वस्थ्य है। जानकारी के मुताबिक जशपुर के   बगीचा विकासखंड के पंडरापाठ में बच्चे को सांप ने काट लिया। इसके बाद बच्चे को सांप पर इतना गुस्सा आया कि उसने सांप को ही दो बार दांत काट लिया।

दांत काटने से सांप लहुलूहान हो गया। घटना में बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है, लेकिन सांप की मौत हो गई है।बच्चे का नाम दीपक राम है, जो पहाड़ी कोरवा जनजाति का बच्चा है। 12 साल के दीपक राम के मुताबिक वो अपनी बहन के घर खेलने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान एक नाग ने उसके हाथ में काट लिया। नाग ने उसके हाथ को भी जकड़ लिया था।

काटने से दीपक को सांप पर बहुत गुस्सा आया और फिर उसने नाग सांप को अपने दांतों से दो बार काट लिया, जिससे उसकी चमड़ी अलग हो गई। सांप की वहीं मौके पर ही मौत हो गयी। बच्चे ने बाद में इसकी जानकारी बहन को दी और फिर मरा हुआ सांप भी दिखाया। बहन ने मां-बाप के घर जाकर बताया और फिर उसका इलाज करवाया गया। फिलहाल बच्चा बिल्कुल ठीक है। बच्चे की मां ने बताया कि तेज गुस्से में आकर बेटे ने नाग को काट लिया था। स्थानीय मान्यता है कि किसी सांप ने काट लिया और अगर आपने भी बदले में उसे काट लिया, तो फिर सांप के विष का आपके शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।


Back to top button