स्पोर्ट्सहेडलाइन

RCB IPL 2023 Schedule: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, जानें कब, कहां किसके साथ है RCB का मैच, देखें पूरा शेड्यूल

RCB Match List IPL 2023: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2023 की उलटी गिनती शुक्रवार को तब शुरू हो गई जब बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के पूरे कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट का आगाज 31 मार्च 2023 को होगा। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर गुजरात जायंट्स से होगी। पहले दिन एक ही मुकाबला होगा और उसके बाद कई दिन ‘डबल हेडर’ यानी एक दिन में दो मुकाबले भी होंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात करें तो विराट कोहली जैसे सितारों से सजी इस टीम ने आज तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है। वे एक बार फिर अपनी मेहनत के दम पर किस्मत आजमाने मैदान पर उतरेंगे जहां 9 टीमें उनको चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) की अगुवाई में 2 अप्रैल को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई बैंगलोर टीम पिछले सीजन में नए कप्तान डु प्लेसिस की अगुवाई में अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी। आईपीएल 2023 में आरसीबी को ग्रुप बी में रखा गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का फुल शेड्यूल:

  • मैच 1: 2 अप्रैल, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु (शाम साढ़े 7 बजे IST)
  • मैच 2: 6 अप्रैल, 2023 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता (शाम 7:30 IST)
  • मैच 3: 10 अप्रैल, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, बेंगलुरु (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • मैच 4: 15 अप्रैल, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • मैच 5: 17 अप्रैल, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु (शाम साढ़े सात बजे IST)
  • मैच 6: 20 अप्रैल, 2023 – पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मोहाली (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • मैच 7: 23 अप्रैल, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, बेंगलुरु (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • मैच 8: 26 अप्रैल, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु (शाम साढ़े 7 बजे IST)
  • मैच 9: 1 मई, 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ (शाम 7:30 बजे IST)
  • मैच 10: 6 मई, 2023 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली (शाम साढ़े सात बजे IST)
  • मैच 11: 9 मई, 2023 – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई (शाम 7:30 बजे IST)
  • मैच 12: 14 मई, 2023 – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, जयपुर (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • मैच 13: 18 मई, 2023 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, हैदराबाद (शाम 7:30 IST)
  • मैच 14: 21 मई, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स, बेंगलुरु (शाम साढ़े 7 बजे IST)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2023 टीम:
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), फिन एलेन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसरंगा, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, सोनू यादव, मनोज भांडगे, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, सिद्दार्थ कौल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, डेविड विली (इंग्लैंड), अविनाश सिंह, राजन कुमार, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा.

Back to top button