क्राइमहेडलाइन

5 कारोबारियों पर FIR हुआ दर्ज… ढ़ाई करोड़ का चावल मंगाकर नहीं किया भुगतान..

 बिलासपुर 20 नवंबर 2022। आंध्र प्रदेश के 5 कारोबारियों ने बिलासपुर के एक उद्योगपति के 2 करोड़ की धोखाधड़ी कर ली। इस मामले में सिरगिट्टी के उद्योगपति की शिकायत पर आंध्रा के 5 कारोबारियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक राइस ब्रान चावल की डिलीवरी की, लेकिन भुगतान नहीं किया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज किया।

जरहाभाठा से सजन अग्रवाल की सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री ओम आयल लिमिटेड की है। अक्टूबर 2020 में आंध्रा के कमल साई एक्का ट्रेडर्स के संचालक भारत रेड्डी ने उन्हें डि आयल्ड राईस ब्रान खरीदने के लिए सौदा किया। कुछ राशि एडवांस में देकर वह माल का आर्डर दे गया। उसके बाद सजन अग्रवाल उन्हें लगातार माल सप्लाई करते रहे। 30 नवंबर  से 20 अगस्त के बीच एक करोड़ 26 लाख का चावल मंगाया गया। इसी दौरान भारत रेड्डी के माध्यम से ही आध्र प्रदेश की चार कंपनी के संचालकों ने उनसे संपर्क किया और राइस ब्रान मंगाया।

सुरेश मौका ने 14 लाख, विक्की अग्रवाल ने 17 लाख, स्वामी गुटलापुढ़ू ने 19 लाख का और श्रीवनी भीमावरम ने 28 लाख का चावल मंगाया। मार्च 2022 तक सभी को चावल की सप्लाई की गयी। कुल 2 करोड़ 65 लाख का मंगाया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। सिरगिट्टी पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

Back to top button