हेडलाइन

CG- चार कर्मचारी सस्पेंड: चुनाव कार्य में लगायी गयी थी ड्यूटी, लापरवाही पर गिरी गाज, चार को किया गया निलंबित

बालोद 25 अप्रैल 2024। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर चार कर्मचारियों को कलेक्टर के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया है। जिन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है, उनमें सहायक ग्रेड 3 से लेकर भृत्य तक शामिल हैं। आरोप है कि  चुनाव कार्य के लिए इन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी थी, उसका निर्वहन नहीं किया गया।

सहायक ग्रेड 3 तहसीलदार कार्यालय डौंडीलोहारा विरेंद्र कुमार उईके, सहायक ग्रेड 2 मिलाप सिंह रावटे तहसीलदार कार्यालय, सहायक ग्रेड 3 देवनारायण राणा, कार्यालय प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिपरछेड़ी के अलावे, पुष्पेंद्र सोनकर, भृत्य कार्यालय प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल नारागांव को कलेक्टर ने सस्पेंड किया है।

इन सभी की ड्यूटी सामिग्री वितरण वापसी में लगायी गयी थी, लेकिन इन सभी ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया। रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने चारों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

Back to top button