हेडलाइन

CG- दो गुटों में खूनी संघर्ष, चार लोग घायल, शाह के कार्यक्रम से लौट रहे लोगों के साथ मारपीट

बेमेतरा 15 नवंबर 2023। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने पूरी ताकत झोंकी। इस दौरान बेमेतारी में पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झड़प में चार लोगों को गंभीर चोटें आयी है। सभी घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जिले के नगर पंचायत देवकर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। अमित शाह के कार्यक्रम से वापस आ रहे लोगों के साथ नगर पंचायत देवकर के सामने पथराव व लाठी डंडे से हमला किया गया है।

घटना के बाद भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता देवकर चौकी पहुंचे और चौकी का घेराव किया। जानकारी के मुताबिक घायल सभी लोग एक समाज विशेष के बताये जा रहे हैं। घटना के बाद नगर देवकर चौकी में गहमागहमी का माहौल है। घटना में 4 लोगों को गम्भीर चोंट आयी है, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा भेजा गया है। देवकर चौकी क्षेत्र के नगर पंचायत भवन के पास की घटना बतायी जा रही है।

Back to top button