बिग ब्रेकिंग

नकली पुलिस बनाम असली पुलिस: रामलला केे नाम पर पुलिस बनकर चंदा वसूली, अब पुलिस को तलाश कर रही पुलिस

 

बालोद 14 मार्च 2024।
बालोद जिले में राम के नाम पर लूट का मामला सामने आया है जहां एक वर्दीधारी राम की झांकी निकालने के लिए गांव गांव जाकर चंदा वसूली कर रहा हैै। इधर पुलिस को जानकारी लगने के बाद अब चप्पे चप्पे पर उसे तलाश कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक गुजरा गांव में एक व्यक्ति पुलिस बनकर राम की झांकी और शोभायात्रा के नाम पर चंदा वसूली कर रहा था। वह भोलेभाले लोगों को झांसे में लेकर 100 से 500 रूपये तक मांग रहा था। लोगों को पुलिस की वर्दी देखकर शक हुआ और पुलिस को जानकारी दी। तब तक वह नकली पुलिस वाला मौके से रफूचक्कर हो गया। हांलाकि पुलिस को जानकारी मिलते ही उस नकली पुलिस को तलाश करने में जुट गई है। पूरे मामले का वीडियो गांव के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Back to top button