अध्यातम

13 JULY का राशिफल: मेष ,कुम्भ,राशिवालों के लिए आज का दिन रहेगा मुश्किल भरा…आपका दिन कैसा होगा देखे

रायपुर 13 जुलाई 2022 मित्र ग्रह सूर्य की राशि में चलते हुए चंद्रमा आज कर्क राशि वालों को प्रयास में सफलता दिलाएगा। मिथुन राशि वालों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। देखिए सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। म‍ित्रों का सहयोग मिलेगा। वस्‍त्र उपहार में प्राप्‍त हो सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
वृषभ:
सफलता प्राप्ति के लिए छात्र एकाग्रता बनाए रखें अन्यथा कोई अड़चन आपको परेशान कर सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी और व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के लिए आपका ध्यान नई योजनाओं पर लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:
रोजगार में परिवर्तन के लिए किए जा रहे आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। कुछ क्रिएटिव काम को पूरा करने में आप पूरा दिन व्यतीत सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको जो काम सबसे अधिक प्रिय है, वही करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में समय पर काम पूरा करने के लिए अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम भरे निवेशों से बचकर रहें। सायंकाल का समय मित्रों के साथ व्यतीत होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से धन मिल सकता है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। सन्तान को कष्ट रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन च‍िंत‍ित हो सकता है।

सिंह राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।

कन्या राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति‍ भी हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
तुला राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन अशांत रहेगा।

वृश्चिक राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष का भाव हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।
धनु:
बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो निकट भविष्य में बड़ा लाभ होने की आशा बन रही है। कार्यक्षेत्र में रोजमर्रा के कार्यों से परे कुछ नए काम में भी हाथ आजमाएं, लाभ होगा। किसी रिश्तेदार के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। रोजगार चाहने वाले जातकों के लिए नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के साथ विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:
न्यायिक विवादों से आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में किया गया व्यापार आपको काफी फायदा पहुंचाएगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह पालन करें। खानपान में लापरवाही न बरतें अन्यथा पेट संबंधी शिकायत हो सकती है। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा, नई योजनाओं पर आपका ध्यान जाएगा और साझेदार भी आपकी मदद करेंगे। घर-परिवार का कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें अन्यथा कोई भूल हो सकती है। सायंकाल के समय किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:
मैनजमेंट से जुड़े जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। घर की परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। व्यापार में थोड़ा जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर हो सकता है। किसी मित्र की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा और छात्रों को सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। पिता के आशीर्वाद से शुरू किए गए सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। बुद्धिबल का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Back to top button