अध्यातम

26 June 2022 Ka Rashifal : वृषभ राशिवाले आज गुस्से पर रखें कंट्रोल… कर्क राशिवालों को मिलेगा लाभ का मौका… देखिये आज आपका दिन

रायपुर 26 जून 2022। आज रविवार का दिन है। राशियों के लिहाज से आज का दिन कईयों के लिए बेहत खास रहने वाला है, हालांकि कुछ लोगों के लिए आज का दिन सतर्कता और संभलकर रहने का भी है। ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित राशि की गणना में आज किसी राशि का हाल क्या है, आइये देखते हैं।

मेष राशि
घरेलू कार्यों में खर्चा कर सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि संभव है। आज काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। विवादों से आज बचकर रहने की जरूरत होगी।

वृषभ राशि
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। शारीरिक रूप से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। काम में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। घरवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। भाइयों से वैचारिक विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि
आज के दिन मन शांत रहेगा। क्षणिक आवेश से बचे, वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का साथ मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी जिससे जमा कोष में भी वृद्धि होगी।

कर्क राशि
आज खर्चे बढ़ सकते हैं। आज आपके लिए पूरा दिन उत्साह से भरा रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लाभ के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी दोस्त की मदद से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

सिंह राशि
आज के दिन मिलाजुला लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल होने से काम में मन लगेगा। किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। अपने करीब के लोगों से बचकर रहें, मुश्किलों में डाल सकते हैं दोस्त

कन्या राशि
संपत्ति सुख में वृद्धि संभव है। किसी के बहकावे में आकर निवेश करने से बचें। अपने भीतर की हिम्मत से आने वाली समस्याओं को हल करेंगे। प्रेम जीवन में सावधान रहें। परिवार में विवाद की स्थिति भी बनने वाली है। ऊर्जावान रहकर कार्यों को संपन्न करेंगे।

तुला राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है। दूसरों की भलाई के चक्कर में खुद का नुकसान हो सकता है इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थी अपने गुरुओं की आज्ञा का पालन करें।

वृश्चिक राशि
आज मन में थोड़ी अशांति रह सकती है। विरोधी कार्यों में रुकावट बन सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए किसी कानूनी काम के पूर्ण होने से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। घरवालों से बातचीत करते समय आत्मसंयत रहें।

धनु राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। शाम के समय पेट संबंधी समस्या हो सकती है इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी मित्र की मदद से धन लाभ संभव है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में अनुष्ठान या बाहर मंदिर दर्शन का भी संयोग है।

मकर राशि
संतान की शिक्षा के लिए आज कुछ खर्चा करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चे बढ़ने के कारण काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसायियों के रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आज के दिन धन निवेश से बचें।

कुंभ राशि
आज के दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि संभव है। आज दिन में कुछ पल बहुत बड़ा खुशियों से भरा सकता है। शाम से लेकर रात के बीच किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिससे लाभ के योग बन रहे हैं। किसी परिजन से धोखा मिल सकता है इसलिए सतर्क रहें।

मीन राशि
सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी इच्छा के पूर्ण होने से धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों को खतरों के सामान से दूर रखें।

Back to top button