अध्यातम

टूटी हुई झाडू का इस्तेमाल लक्ष्मी माता का अपमान,घर में बढ़ती है दरिद्रता और अन्य परेशानिया….

15 सितंबर 2023|वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे झाड़ू के बारे में अन्य महत्वपूर्ण बातों पर बातों पर। अगर आप झाड़ू टूट जाने के बाद भी उसे जोड़-तोड़ के अपने घर या ऑफिस में इस्तेमाल में ले रहे हैं, तो वास्तु की दृष्टि से यह बिल्कुल गलत है। दरअसल, अक्सर देखा जाता है कि लोग टूटी हुई झाड़ू का लगातार इस्तेमाल करते रहते हैं जिसे उनके आर्थिक और पारिवारिक जीवन में नुकसान होता है। इसके अलावा ये घर में कई समस्याओं को बुलावा देता है और आपको कई परेशानियों को बढ़ा सकता है। इसलिए आपको अपने घर या ऑफिस में टूटी हुई झाड़ू के इस्तेमाल से क्यों बचना चाहिए, जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से।

टूटी हुई झाड़ू का क्या करना चाहिए?

झाड़ू टूट जाने के तुरंत बाद ही उसे बदल देना चाहिए। टूटी हुई झाडू से घर की सफाई करना कई तरह की परेशानियों को बुलावा देने वाला होता है। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना
जाता है। इसलिए गलती से भी कभी झाड़ू को पैर न लगाएं। यह लक्ष्मी माता का अपमान माना जाता है और इससे घर में कई तरह की आर्थिक परेशानियां भी आ सकती हैं।

अलमारी या तिजोरी के पीछे झाड़ू न रखें

इसके अलावा जिस अलमारी या तिजोरी में आप पैसा या अन्य कीमती सामान रखते हैं, उसके पीछे या सटाकर कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे धन की कमी होती है। साथ ही ये आपके आर्थित पक्ष को और कमजोर कर सकता है। तो, वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा झाड़ू के बारे में अन्य महत्वपूर्ण बातों पर। उम्मीद है आप भी इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरुर लाभ उठाएंगे।

Back to top button