अध्यातम

चंद्र ग्रहण: भारत में आज दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, सुबह इतने बजे से ही शुरू हो जाएगा सूतक…कब और कहां दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण…

रायपुर 08 नवंबर 2022: 2022 का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी भागों में और आंशिक ग्रहण शेष राज्यों में नजर आएगा। भारत में चंद्र ग्रहण नजर आने के कारण सूतक काल मान्य होगा। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा।

आज 08 नवंबर को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण 15 दिनों के अंतराल पर दूसरा ग्रहण होगा। इसके पहले साल का अंतिम सूर्य ग्रहण दिवाली के दूसरे दिन यानी 25 अक्तूबर 2022 को पड़ा था। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा लेकिन भारत में ज्यादतर जगहों पर यह चंद्र ग्रहण आंशिक होगा केवल भारत के पूर्वोत्तर हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण पड़ने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। आइए जानते हैं भारत में कहां-कहां दिखाई देगा यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण।

भारत में चंद्र ग्रहण और सूतक का समय
मंगलवार 08 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह भारत में दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। धार्मिक नजरिए से जब भी ग्रहण लगता है तो सूतक काल लग जाता है। सूतक को अशुभ समय माना गया है जिसमें किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ करने की मनाही होती है और मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिये जाते हैं। साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का स्पर्श काल दोपहर 02 बजकर 39 मिनट पर शुरू हो जाएगा। वैदिक पंचाग के अनुसार यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में दिखाई देगा जबकि बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

यह चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। इस दिन मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल तीसरे भाव में वक्री चाल में विराजमान होंगे, जब चंद्रमा राहु के साथ स्थिति होंगे। अक्सर चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा के साथ केतु होता है और सूर्य के साथ राहू परंतु इस ग्रहण पर सूर्य के साथ केतु है और चंद्र के साथ राहू विराजमान है,इसलिए ज्योतिषीय दृष्टि से इसे बहुत अच्छा नहीं माना जा रहा है।।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण- 08 नवंबर 2022, मंगलवार
ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 02:39 मिनट से
भारत में ग्रहण- 4:23 से 6:19 तक
सूतक प्रारंभ- सुबह 09:21 मिनट से

देश में चंद्रग्रहण
पूर्ण चंद्र ग्रहण : कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर
आंशिक ग्रहण : शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण
दुनिया में चंद्र ग्रहण: उत्तरी-पूर्वी यूरोप,एशिया,ऑस्ट्रेलिया,प्रशान्त महासागर,उत्तर और दक्षिण अमेरिका

Back to top button