अध्यातम

12 नवंबर का राशिफल : दिवाली राशिफल की दृष्टि से ये सप्ताह विशेष है,जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि-आपका मन शांत रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहने वाला है। साथ ही सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। इस राशि वाले लोगों के लिए नया बिजनेस शुरू करने का अच्छा दिन है।

वृष राशि- आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। हो सके तो वक्त और पैसों को मनोरंजन की चीजों पर ज्यादा खर्च न करें। आप शांत होकर विवादों को हल करने की कोशिश करें। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। दैनिक कार्यों में भी सफलता के आसार बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे।

मिथुन राशि-आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। किसी काम में जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको कुछ फायदे होंगे। बेहतर होगा इस राशि के लोग किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

कर्क राशि -आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आयेंगी। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित ना हो, कार्यों की निरंतरता बनाये रखें, सफलता अवश्य मिलेगी। अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा।

सिंह राशि- आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको परिवार से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। किसी प्रिय मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। आपका प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा।

कन्या राशि-दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपका किसी समारोह में जाने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। आप किसी को नाराज किये बिना अपनी बात मनवा सकते हैं | इस राशि वाले लोगों का उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

तुला राशि -आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो जायेगा। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। इस राशि वाले लोगों को परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे।

वृश्चिक राशि -दिन फायदेमंद रहेगा। रूके हुए काम मित्र की मदद से पूरे होगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आपको किसी अपने से खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रुझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे।

धनु राशि -दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आप भी अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए उन्हें कहीं घुमाने लेकर जायेंगे।

मकर राशि- इस राशि के जो लोग सेल्समैन है, उनके टारगेट पूरे होंगे साथ ही वह अच्छा कमीशन गेन करने में सबसे आगे भी हो सकते हैं. जो व्यापारी कारोबार को शुरू करने के लिए कोई फंडिंग ढूंढ रहे हैं, वह अपने प्रयास को जारी रखें उन्हें इस ओर सफलता मिल सकती है. अपने आपको सर्वश्रेष्ठ मानने की भूल तो युवा वर्ग कतई न करें, उनका अति आत्मविश्वास शिखर पर पहुंचाने के बजाय उन्हें गड्ढे में गिरा सकता है

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के मन में सहयोगी के साथ कंपटीशन का भाव आ सकता है, साफ सुथरे माहौल में कंपटीशन करना वैसे भी गलत नहीं है. व्यापारी वर्ग नई डील को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित होने से बचें क्योंकि ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बात न बनने की शंका लग रही है. युवाओं का जिद्दी स्वभाव उन्हें करियर में सफलता के शिखर को छूने में मदद करेगा,

मीन राशि- इस राशि के लोग किसी बात को लेकर परेशान है तो चिंतित न हों, शाम तक की स्थितियां बदलेगी. कार्यस्थल पर भी हालात मन-मुताबिक होंगे. कारोबार में किसी प्रकार के निवेश से संबंधित प्लानिंग आपको स्टार्ट कर देनी चाहिए, जल्दी ही आपको निवेश करने के अच्छे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं.

Back to top button