अध्यातम

8 सितंबर का राशिफल : मेष राशि वालो के लिए आज का दिन रहने वाला है खास,…कुंभ राशि वालो को रहना होना थोड़ा सावधान….जानें आज का राशिफल….

रायपुर 08 सितम्बर 2022 : दिन गुरुवार, हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्री हरि की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। लेकिन इस दिन इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। गुरुवार का दिन देवताओं के गुरू बृहस्पति का दिन माना जाता है।

मेष राशि : आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिये कॉल आ सकता है। अपनी बात सबको समझाने में सफल होंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि : आप कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिये कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए। जीवनसाथी को सफलता मिलाने से आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि : आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कामों की प्रशंसा कर सकते हैं। लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आएगी।

कर्क राशि : आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलवा सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में भी आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।

सिंह राशि : आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरुरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिये परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिये आज थोड़ी सी मेहनत करनी चाहिए।

कन्या राशि : आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, उनको आज नयी-नयी चीजें सीखने को मिलेगा ।हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। घर पर नन्हें मेहमान के आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। लवमेटस अगर आज अपने घर पर शादी की बात करें तो बात बन सकती है।

तुला राशि : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज महिलाएं घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अभी उचित समय नहीं है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। लवमेटस के संबंधों में मिठास बढ़ेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

वृश्चिक राशि : आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपने दिनचर्या की रुपरेखा बनायेंगे। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। आज सेहत के प्रति सचेत रहने की जरुरत ही। बच्चों के जरूरतों पर भी ध्यान रखें।

धनु राशि : आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। बच्चें होम वर्क समय से पूरा कर लेंगे।  आपाके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। आपके अन्दर बदलाव को देखकर परिवार के लोग काफी खुश होंगे। आज विद्यार्थियों का मन पढाई से हट सकता है।

मकर राशि : आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगी, बच्चें भी आपके कार्य में सहायता करेंगे।

कुंभ राशि : आज आपको हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है। जीवनसाथी से बात करते समय भाषा का ध्यान रखें, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में उतर-चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही घर के बुजुर्गों के सेहत का भी खास ख्याल रखें। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वकालत कर रहे लोगों को आज किसी पुराने क्लाइंट से धन लाभ होगा।

मीन राशि : महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। घर में अचानक खुशियाँ आयेगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला था।

Back to top button