ब्यूरोक्रेट्स

IG आनंद छाबड़ा का जनदर्शन 26 नवंबर को ……रायपुर रेंज के सभी 5 जिलों के फरियादी बता सकेंगे अपनी समस्या….मौके पर ही समस्या के समाधान की होगी कोशिश

रायपुर 24 नवंबर 2021। रायपुर रेंज आईजी आनंद छाबड़ा का पहला जनदर्शन 26 नवंबर को होने वाला है। SP स्तर पर जनदर्शन हर मंगलवार को लगता रहा है, लेकिन आईजी का जनदर्शन पहली बार हो रहा है, लिहाजा इसके लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनायी गयी है, ताकि फरियादी की समस्याओं का तत्परता के निदान हो सके। आईजी के जनदर्शन में वहीं शिकायतें पहुंचेगी, जिसका निराकरण जिला स्तर पर नहीं किया जा सका है। आईजी के जनदर्शन में रेंज के सभी पांच जिलों के लोग शामिल हो सकते हैं।

रायपुर के आईजी कार्यालय में 26 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक समस्याओं का सुनने और मौके पर ही उसके निराकरण का प्रयास किया जायेगा। हालांकि जिला स्तर जनदर्शन की वजह से अधिकांश समस्याओं का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही हो गया है, लेकिन जिन शिकायतकर्ताओं को लगता है कि उनकी समस्या एसपी स्तर पर सुलझ नहीं पायेगी या नहीं सुलझी है,  वो सीधे आईजी से मिलकर अपनी समस्या कह सकते हैं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों एसपी-आईजी कांफ्रेंस के दौरान जनदर्शन लगाकर जनता की समस्याओं को सुनने का निर्देश दिया था। पिछले दिनों हुई गृह विभाग की बैठक में भी मुख्यमंत्री ने जनदर्शन पर जोर दिया था, जिसके बाद अब प्रदेश स्तर पर जनदर्शन शुरू हो गया है। रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल भी मंगलवार को जनदर्शन के जरिये लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। हालांकि आईजी का जनदर्शन काफी महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि इसमें वो शिकायतें उन तक पहुंचेगी, जिसे फरियादी ये मान चुका है कि स्थानीय पुलिस उसका समाधान नहीं करेगी। पुलिस स्तर पर इस जनदर्शन के दौरान मानिटरिंग, कार्रवाई और व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी कर ली गयी है।

Back to top button