अध्यातम

13 अक्टूबर का राशिफल: आज के दिन कुछ राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ,….वहीं ये राशि वाले रखें सेहत का ख्याल…. जानें आज का अपना राशिफल….

रायपुर 13 अक्टूबर 2022 : दिन गुरुवार,अगर आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो उस दिन केले का सेवन भूलकर भी न करें। हिंदू धर्म के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान श्री हरि विष्णु का वास माना जाता है, इसलिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ पर जल अर्पित करें। उसका विधि-विधान से पूजन करें।

मेष राशि: आज चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य का इस राशि से खष्ठम गोचर जाँब में कोई नवीन पद दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।अनार का दान करें।दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

वृष राशि: आज का दिन जाँब में विशेष सफलता का है। सूर्य के पँचम गोचर से धन का आगमन हो सकता है।आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि: मङ्गल का वृष,सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा का द्वादश गोचर सफलता कारक है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

कर्क राशि: इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का एकादश गोचर छात्रों को उन्नति देगा। आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग का दान करें।बेल का पेड़ लगाएं।

सिंह राशि: आज सूर्य का द्वितीय व चन्द्रमा-मङ्गल का दशम गोचर मंगलमय है। पॉलिटीक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।

कन्या राशि: चन्द्रमा व मङ्गल इसी राशि से नवम यानि भाग्यभाव में है।धार्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

तुला राशि: सूर्य का द्वादश व चन्द्रमा -मङ्गल का वृष में व शनि का पँचम गोचर कर रहे हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।वृक्षारोपण करें।

वृश्चिक राशि: आज सूर्य का कन्या गोचर जाँब में सफलता तो वहीं व्यवसाय में संघर्ष देगा। कर्क व कुम्भ राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।

धनु राशि: आज सूर्य खष्ठम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लें। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

मकर राशि: राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य कन्या तथा चन्द्रमा -मङ्गल वृष में हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।मेष राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

कुंभ राशि: आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,कन्या राशि के सूर्य व वृष के चन्द्रमा व मङ्गल गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मीन राशि: आज जांब में सप्तम सूर्य व तृतीय मङ्गल- चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे किसी विवाद को समाप्ति दे सकता है।हेल्थ के प्रति सचेत रहें।पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।युवा अपनी लव लाइफ से खुश रहेंगे।

Back to top button