अध्यातम

9 सितंबर का राशिफल : मेष, वृष, इन राशियों के लिए बहुत बड़ा बदलाव लेकर आ रहा आज का दिन,…जानिए कैसा रहने वाला हे आपका आज का दिन…

रायपुर 09 सितंबर 2022 : शुक्रवार देवी माँ का दिन माना जाता है । माँ महालक्ष्मी की पूजा इस दिन विशेष रूप से की जाती है । शुक्रवार वैभव लक्ष्मी व्रत के विषय में तो आपने सुना ही होगा । इसके अतिरिक अन्य देवियाँ भी शुक्रवार के दिन ही पूजी जाती हैं, क्यूंकि शुक्र वार उनका प्रिय दिन है ।

मेष राशि : आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज घर के किसी काम की वजह से आपके ऑफिस का काम लेट हो सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने कार्यों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। दाम्पत्य रिश्ते में चल रही अन-बन आज समाप्त होगी।

वृषभ राशि : आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। वो आपसे अपने मन की कोई बात भी शेयर करेंगे। आप दोनों के बीच मधुरता बढ़ेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको पहले की गयी मेहनत का फल मिलेगा।

मिथुन राशि : आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे किसी काम में जीवनसाथी की मदद करेंगे, जिससे रिश्ते और बेहतर होंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप कोई नया कार्य प्रारंभ करने के बारे में सोच सकते हैं। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। आज आपको किसी पुरानी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा।

कर्क राशि : आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

सिंह राशि : आज आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा। आज आप अपने छोटों से कुछ नई बातें सीखेंगे, जो आने वाले समय में आपको फायदा देगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा, साथ ही उनका सहयोग मिलने से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आज आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या राशि : आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन समय से अपना काम पूरा करने में सफल होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। छोटे बच्चे कोई खेल खेलने में बिजी रहेंगे।

तुला राशि : पहले किए गए किसी काम से आपको फायदा होगा। किस्मत का साथ बना रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका सोचा हुआ काम अचानक पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। दोस्तों की मदद से आपकी कोई प्लानिंग सफल होगी। कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा।

वृश्चिक राशि : कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपको अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता भी मिलेगी। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। लवमेटस के रिश्ते में मजबूती आयेगी।

धनु राशि : आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात फायदा दिलायेगी। जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट देकर उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी।

मकर राशि : घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। बच्चों के साथ आज मनोरंजक समय व्यतीत करेंगे। एमसीए स्टूडेंट्स के लिये दिन सामान्य रहने वाला है। सफलता हासिल करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। बहुत से लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे। इससे आपको फायदा होगा।

कुंभ राशि : आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। ऑफिस का कोई खास काम रुक सकता है। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे। आपको मेहनत करने की जरूरत है। वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करेंगे।

मीन राशि : आपका ध्यान सामाजिक कामकाज में लगा रहेगा। किसी मामले में आप भावुक हो सकते हैं। जरूरी काम में दोस्तों और भाईयों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ज्योग्रफी विषय के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंग। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं।

Back to top button