अध्यातम

26 का राशिफल : वृष और कुंभ राशि वालों को आज रहना होगा सावधान….पढ़े आपकी राशि क्या कहती

रायपुर 26 नवंबर 2022

मेष:
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जनकल्याण के कार्यों से जोड़कर अच्छा नाम कमा सकते हैं। आपको व्यापार में अच्छी बढ़त मिलेगी। अपनों का सहयोग मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। किसी संपत्ति संबंधित को आज बहुत ही सावधानी से निपटाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी कामकाज से जुड़कर अच्छा मिलेगा। जनकल्याण के कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे।

वृष
आज का दिन रोजगार की तलाश करने वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। लेनदेन के मामले में धैर्य बनाए रखें। यदि पहले से आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वह छुटपुट लाभ के अवसरों को पाकर अपने दैनिक खर्चा आसानी से निकाल पाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी सरकारी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मिथुन
आज आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जो प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, वह आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। आप किसी योजना अनुसार कार्य करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण विषयों में आप सक्रियता बढ़ाएंगे। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। माता जी से आज आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। जीवन साथी से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है।

कर्क- सूर्य इसी राशि से पँचम यानी शिक्षा भाव में, चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि खष्ठम में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।शिव उपासना करें। आज शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।हनुमान जी की उपासना करें।

सिंह- गुरु -चन्द्रमा इसी राशि से पँचम भाव में रहेंगे।मङ्गल का एकादश गोचर जमीन क्रय करने के लिए शुभ है। शुक्र व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

कन्या- सूर्य तृतीय रहकर आत्मबल को बढ़ाएंगे।शुक्र आर्थिक लाभ देंगे। सप्तम गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा व्यवसाय के लिए लाभकारी है।शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।तुला राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।

तुला- सूर्य इसी राशि से द्वितीय होकर पॉलिटीक्स,आईटी व फ़िल्म जगत के लिए शुभ फलदायक हैं।स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।व्यय पर नियंत्रण रखें।भगवान शिव मंदिर में बेल का वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक- सूर्य इसी भाव में रहकर जाँब व व्यवसाय में प्रगति देंगे। चन्द्रमा द्वितीय गोचर करके संतान व जाँब के लिए मंगलमय है।आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है ।कन्या व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।अन्न का दान करें।

धनु-सूर्य द्वादश व शनि द्वितीय भाव में है। आज चन्द्रमा इसी राशि में गोचररत है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है।जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। अपराजिता का पुष्प पास में रखें।

मकर- चन्द्रमा द्वादश व सूर्य एकादश में हैं। शनि इसी राशि में वक्री गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें।आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है।शिक्षा में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।सफेद व हरा रंग शुुभ है।

मीन- सूर्य इसी राशि से नवम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं।धनु का चन्द्रमा शुभ है। जाँब व व्यवसाय में उन्नति होगी। मङ्गल व शुक्र गोचर परिवार के लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है।मांगलिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे।लाल व आसमानी रंग शुभ है।

Back to top button