अध्यातम

17 JUNE का राशिफल: कन्या और धनु समेत इन चार राशि वालों की चमक सकती है किस्मत….कुम्भ राशि वाले करे तिल का रहेगा सुबह….पढ़े आपका दिन कैसा होगा….


रायपुर 17 जून 2022 ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है

  1. मेष राशिफल-
    चन्द्रमा दशम व एकादश शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। तिल का दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।
  2. वृष राशिफल-
    आज का दिन द्वितीय सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से नवम में दिवस को शुभ बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। गुरु शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है।
  3. मिथुन राशिफल-
    अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के सूर्य बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के भाग्य भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मसूर का दान करें।
  4. कर्क राशिफल-
    आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है।गणेश उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।
  5. सिंह राशिफल-
    सूर्य का एकादश भाव मे गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।
  6. कन्या राशिफल-
    पँचम भाव में चन्द्रमा शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु व राहु गोचर तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
  7. तुला राशिफल-
    शिक्षा में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जांब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मकर राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।
  8. वृश्चिक राशिफल-
    सूर्य अष्टम,चन्द्रमा तृतीय व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल व काले वस्त्र का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। गणेश जी की पूजा करें।
  9. धनु राशिफल-
    आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व सूर्य सप्तम भाव में हैं। जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। लाल व नीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।
  10. मकर राशिफल-
    चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य इस राशि से चतुर्थ भाव में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।लाल व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व चने की दाल का दान करें।

Back to top button