अध्यातम

22 मई 2023 का राशिफल : वृष राशि की किस्मत आज चमकेगी, मिथुन राशि को नौकरी में मिलेगी तरक्की, देखिये आज का राशिफल

Aaj ka rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल देखिये

1. मेष- आज चन्द्रमा का तृतीय व मंगल का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। अन्न का दान करें।

2. वृष– सूर्य इस राशि में शुभ हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु के द्वादश व चन्द्र के तृतीय गोचर के कारण नौकरी में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन- गुरु एकादश व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर मंगलमय है। नौकरी में प्रगति होगी। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

4. कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का दशम गोचर नौकरी में प्रोमोशन व विकास दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। सप्त अन्न का दान करें।

5. सिंह– नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। चावल व गुड़ का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

6. कन्या- गुरु परिवारिक सुख में प्रसन्नता देगा। नौकरी में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

7. तुला- नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का कम से कम 07 बार पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। चावल व तिल का दान करें।

8. वृश्चिक– आज गुरु व चन्द्र का गोचर नौकरी में तनाव तो वहीं मंगल व शुक्र व्यवसाय में सफलता देगा। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

9. धनु- आज गुरु का मेष व चन्द्रमा का मिथुन गोचर अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

10. मकर-राशि स्वामी शनि राजनीति में लाभ दे सकते हैं। मकर व कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। गेंहू व गुड़ का दान करें।

11. कुंभ- रियल स्टेट व बैंकिंग नौकरी के लोग सफल रहेंगे। यात्रा सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें । हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। माता का आर्शीवाद लें।

12. मीन- आज व्यवसाय में किसी कार्य को लेकर कुम्भ का शनि व मिथुन का चन्द्र गोचर लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व गाय को पालक खिलाएं।

Back to top button