अध्यातमहेडलाइन

8 मई का राशिफल : वृष राशि वाले विवादों से रहें दूर, मेष व सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन रहेगा अच्छा, देखिये अन्य राशि का हाल

आज का राशिफल : सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है. वृषभ राशि वालों की नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं. कल आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. मेष से मीन राशि तक के लिए सोमवार का दिन कैसा रहेगा, आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस के छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको खट्टे-मीठे अनुभव होंगे। प्रेम जीवन में नए उत्साह का अनुभव करेंगे। अहंकार से बचने की जरूरत है, नहीं तो पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। आज काम में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ की संभावना बन रही है, जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, धन लाभ होंगे।

वृष राशि
बिजनेस के लिए समय अच्छा है। निवेश फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है। टूटे हुए विवाह और प्रेम संबंधों में आज सुधार कर सकते हैं। अपनी दिल की बातों को प्रेमी से साझा करने के लिए आज का दिन बेहतर है। हालांकि विवाहित जोड़ों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।आपकी सेहत सामान्य रहेगी। बस थोड़ा-बहुत सिरदर्द हो सकता है। मतभेद का सामना भी करना पड़ सकता है। शांत और सहनशील रहें तो आपको फायदा भी होगा।

मिथुन राशि
दैनिक कार्य आसानी से संपन्न होंगे। व्यावसायिक सन्दर्भ में यह एक उत्कृष्ट समय है। आपके पास काम करने और नए लोगों से मिलने के लिए कुछ नए प्रोजेक्ट भी हो सकते हैं। प्रेमी के साथ घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। । दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है।आर्थिक सन्दर्भ में आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मातृ संबंध आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। किन्तु पारिवारिक कष्ट आपके दांम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकते है। आप दोनों के मध्य सौहार्द व स्नेह की कमी हो सकती है।

कर्क राशि
आज आपको ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से संभलकर रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आपके प्रेम को शायद किसी की नज़र लग गई है। क्रोध अविश्वास झूठ आपके रिश्ते को ख़राब करेगा। पति-पत्नी के बीच नौकरी दूरियां लाने का कारण बन सकती हैं।बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास आयेगी। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह राशि
बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे का समय है। निवेश का फायदा भी मिल सकता है। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन भी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में विनम्रता दिखाएं, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। दोस्त के लिए आपके मन में प्यार जागेगा। दोस्ती प्यार में बदलेगी।स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का समय रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका भी आपको मिल सकता है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। खर्चे पर नियंत्रण रखें। अपनी मेहनत के फल से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए परेशानी और कठिन समस्याओं वाला हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। भागीदारी में आर्थिक तंगी पूर्व में विकसित किए गए अच्छे समीकरणों को झुका सकती है। प्रेमी के साथ ब्रेकअप हो सकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे, और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। यह आप में सामान्य रूप से जीवन के प्रति निराशावादी दृष्टिकोण विकसित करेगा। आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है, मसालेदार भोजन से परहेज रहें और अपने खाने के पैटर्न को नियमित करें।

तुला राशि
आज इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। आपको साथ काम करनेवालों से सहयोग नहीं मिल पायेगा। जीवन में संघर्ष उत्पन्न हो सकता है, इसलिए संभलकर चलने की आवश्यकता है। आपको अपने घर के काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में परेशानियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस के कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपके साथ कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो बेहतर रहेगा कि कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सोच लें। दूसरों के साथ संबंध तनावपूर्ण भी हो सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस में कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं। युवक-युवतियां को नया साथी मिल सकता है। प्रेमी के साथ घनिष्ठता बड़ेगी। लव पार्टनर के साथ हॉलिडे पर जा सकते हैं। जो पहले एक अनौपचारिक संबंध की तरह लग रहा था, वह रिश्ता गंभीर हो सकता है।

धनु राशि
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के कई मौक़े प्राप्त कर पाएंगे किन्तु बदलाव के लिहाज़ से यह अच्छा वक़्त नहीं है। जो आपके हाथ में है, इस समय उसे ही ठीक से थामे रहें। आर्थिक रूप से पूर्व में किये गए कठिन परिश्रम का इनाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आयी गांठों को सुलझाने पर ध्यान दें। प्रेम विषयों में सुख – शान्ति के उतम योग बने हुए है। माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है।प्रेमी के साथ जीवन मधुर रहेगा और साथ में बेहतर जीवन व्यतीत करेंगे।

मकर राशि
आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। आपके और आपके साथी के बीच गलतफहमी हो सकती है। दूरियां बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ विवाद से बचें।

कुंभ राशि
बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है। आपकी मेहनत भी बढ़ सकती है। आज आप छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो सकते हैं। आज कुछ कामों में थोड़ी देरी भी हो सकती है। पैसों के मामले में कोई बड़ा फैसला खुद न करें। किसी अनुभवी से सलाह ले लें तो बेहतर होगा। अपनी बात ठीक ढंग से शायद नहीं कह पाएंगे। सेहत के मामले में कुंभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा ठीक रहेगा।प्रेमी के साथ प्रेम संबंध पहले से बेहतर होंगे। लव लाइफ में नयापन आएगा।

मीन राशि
किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एव विचारों का चयन खूब सोच समझ कर कीजिये। आप सामूहिक चर्चायों, बैठकों, सम्मेलनों में भाग लेंगी और आसानी से अपने विचार बिंदु को व्यक्त कर पाएंगे। पारिवारिक परिवेश में काफी समय से लंबित कार्य पूरे किए जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी। एकल किसी ऐसे व्यक्ति से मिल जिसके साथ उनका बौद्धिक तारतम्य मिल सकता है किसी भी स्वास्थ्य सम्बंधित मुद्दों की उपेक्षा न करें।परिवार के साथ रात्रिभोज करने बाहर जा सकते हैं।

Back to top button