ब्यूरोक्रेट्स

IAS बिग ब्रेकिंग : आईएएस एम गीता नहीं रही…. 27 मई से थी वेंटिलेटर पर … आईएएस अफसरों ने जताया शोक

रायपुर 20 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ की सीनियर IAS एम गीता नहीं रही। पिछले कई दिनों से वो अस्पताल में कोमा में थी। आज शाम उनका निधन हो गया। आज शाम 7 बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली। इससे पहले देर शाम ये खबर आयी थी कि आईएएस एम गीता की हालत बेहद नाजुक है। फिर शाम होते-होते उनके निधन की खबर आ गयी। उनके निधन की खबर पर छत्तीसगढ़ में शोक की लहर फैल गयी। सीनियर अधिकारी लगातार उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।

27 मई को उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के बीएम कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वे कोमा में ही थी। डाक्टरों के मुताबिक सीनियर आईएएस एम गीता को किडनी में प्रॉब्लम था। दिल्ली डेपुटेशन पर जाने की वजह बेहतर इलाज भी थी, लेकिन उनकी तबीयत और बिगड़ गई। डाक्टरों का कहना है, गीता को एक के बाद एक 13 स्ट्रोक पड़े थे।

97 बैच की आईएएस गीता डेपुटेशन पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेट्री हैं। छत्तीसगढ़ के सीनियर आईएएस अधिकारियों ने एम गीता के निधन की पुष्टि की है।

Back to top button