ICSE, ISC Semester 2 Exams 2022: जेईई मेन्स परीक्षा के कारण 12वीं परीक्षा की तारीखों में बदलाव, यहां देखें न्यू डेटशीट
रायपुर 17 मार्च 2022। ICSE, ISC Semester 2 Time Table 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISE) 12वीं (ISC) सेमेस्टर 2 परीक्षा के टाइम टेबल को संशोधित किया है. न्यू टाइम-टेबल आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी किया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर न्यू डेटशीट देख सकते हैं. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, सीआईएससीई ने जेईई मेन्स (JEE Mains Exam 2022) परीक्षा के साथ किसी भी तरह के टकराव से बचने के लिए आईएससी या 12वीं के टाइम टेबल (ISC Semester 2 Exams Time Table) में बदलाव किया है. एनटीए ने जेईई मेन्स परीक्षा 2022 की तारीखों में बदलाव किया था परीक्षा की तारीखों में क्लैश न हो इसलिए CISCE ने फिर से 12वीं परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है.
सभी ISC 12वीं सेमेस्टर 2 की परीक्षाएं सीआईएससीई द्वारा कुल 1 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी. छात्रों को सभी पेपरों में 10 मिनट का पढ़ने का समय भी मिलेगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधित आईएससी डेट शीट को नोट कर लें और उसी के अनुसार परीक्षा की तैयारी करें. नीचे दिए गए पूरे शेड्यूल को भी देख सकते हैं.
यहां देखें 12वीं टाइम-टेबल (ISC Semester 2 Exams Time Table 2022)
Date | Subject |
April 26, 2022 | English Paper I |
April 28, 2022. | Commerce |
April 30, 2022. | Elective Englihs, Hospitality Management, Indian Music Hindustani, Carnatic, Western Music |
May 2, 2022 | English Paper 2 |
May 5, 2022 | Economics |
May 7, 2022 | Mass Media & Communication, Fashion Designing |
May 9, 2022 | Mathematics |
May 11, 2022 | History |
May 13, 2022 | Chemistry Paper 1 |
May 14, 2022 | Home Science Paper 1 |
May 17, 2022 | Physics Paper 1 |
May 20, 2022 | Accounts |
May 23, 2022 | Biology Paper 1 |
May 25, 2022 | Sociology |
May 27, 2022 | Political Science |
May 30, 2022 | Psychology |
June 1, 2022 | Computer Science Ppaer 1 |
June 3, 2022 | Physical Education |
June 4, 2022 | Legal Studies |
June 6, 2022. | Indian Languages/Modern Foreign Languages |
June 8, 2022 | Business Studies |
June 10, 2022 | Biotechnology, Environmental Science |
June 13, 2022 | Geography, Geometrical & Mechanical Drawing, Electricity and Electronics |
डायरेक्ट डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें
सभी परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी जो कोरोना प्रोटोकॉल के तहत होगी. कई स्टेट बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है. परीक्षा अप्रैल के आखिरी महीने में शुरू होने वाली है ऐसे में स्टूडेंट्स एग्जाम की तारीख के हिसाब से अपनी तैयारी कर सकते हैं.