क्राइम

CG: दबंगई करने वाले कांग्रेस नेता ने पद से दिया इस्तीफा,किसान को धमकाने के मामले में पुलिस ने भेजा जेल

बिलासपुर 27 जून 2023। बिलासपुर जिला में राजनीतिक रसूख के दम पर गरीब किसान को धमकाने वाले युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। आपको बता दे कि अपने पद का रौंब दिखाकर किसान को धमकाने का विडियों सामने आने के बाद जहां पुलिस ने युवा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। वही इस पूरे मामले में पार्टी की फजीहत होने पर आरोपी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं।

गौरतलब हैं कि बिलासपुर में जमीन विवाद पर किसान को अपने पद का धौंस दिखाकर राजनीतिक विवादों में घिरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम ने जेल जाने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विपक्ष के हमलावर होने के बाद युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने उसे नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा था। इस जवाब के साथ युवा नेता ने पूरे मामले की जांच होने तक अपना पद छोड़ दिया है। साथ ही शेरू असलम ने राजनीतिक साजिश के तहत उसे फंसाने का आरोप भी लगाया है। आपको बता दे कि पिछले दिनों मोपका निवासी उमेंद्र राम साहू के साथ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरू असलम का विडियों सामने आया था।

विडियों में शेरू असलम किसान को अपने पद का रौंब दिखाते हुए उसे धमकाते हुए दिख रहा था। सोशल मीडिया में इस विडियों के वायरल होने पर कांग्रेस पार्टी का काफी किरकिरी हुई थी। वही इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी जमकर हल्ला बोला था। विवाद बढ़ने पर जहां एक ओर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने शेरू असलम को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा था, वही पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर उसे एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया। मामला के तूल पकड़ने पर शेरू असलम खान ने प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को अपना इस्तीफा भेज दिया हैं।

जिसमें उसने कहा है कि मुझ पर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं। जिसमें भाजपा के कुछ नेता मेरी जाति को आधार बनाकर इस मामले को तूल दे रहे हैं। जिससे संगठन की छवि धूमिल हो रही है। इस पूरे मामले में मैने अपना जवाब पेश कर दिया है। मैं चाहता हूं कि मामले कि निष्पक्ष जांच कराई जाए। जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं। वही इस इस्तीफा के बाद ही पुलिस ने आरोपी शेरू असलम को गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायायल में पेश किया गया। जहां से जमानत के अभाव में उसे जेल भेज दिया गया।

Back to top button