VIDEO:IG डांगी का जुदा अंदाज़: ….दीपावली की रात इस तरह किया लक्ष्मी का स्वागत…..केयरटेकर नहीं था तो खुद ही करायी गाय की डिलेवरी…. ट्वीट कर लिखा…अंदर का किसान
बिलासपुर 5 नवंबर 2021। IPS रतनलाल डांगी का ठेठ देसी अंदाज़ हमेशा चर्चा में रहता है। शीर्ष पदों के बाबजूद उनकी सादगी और जमीन से जुड़े होने का एहसास हमेशा चर्चाओं में रहता है। एक ऐसा ही उनका वीडियो दीपावली के दिन सामने आया, जिसमे वो गाय का प्रसव करा रहे हैं।
"परिवार में नन्ही *लक्ष्मी* का स्वागत "
जब गाय की देखभाल करने वाले की अनुपस्थिति में देर रात आपको ही गाय का प्रसव कराना पड़े ।
अनुभव हमेशा काम आता है ।(अंदर का किसान आज भी जिंदा है ) #happygovardhanpuja pic.twitter.com/NrxOReAB6d— Ratan Lal Dangi,IPS (PMG) (@IpsDangi) November 5, 2021
दीपावली के दिन जब पूरा देश दीवाली के जश्न में मशगूल था, तो बिलासपुर IG रतनलाल डांगी गौ सेवा में जुटे थे। IG डांगी ने इसे लेकर एक तस्वीर भी ट्वीट की है। उन्होंने लिखा है….
@IpsDangi ….जब IPS ने किया गाय का प्रसव करा… केयरटेकर नहीं था तो खुद ही कराई गाय की डिलेवरी… pic.twitter.com/2YtpkswZBM
— NWNEWS24.COM (@newwaynews24) November 5, 2021
“परिवार में नन्ही लक्ष्मी का स्वागत ” जब गाय की देखभाल करने वाले की अनुपस्थिति में देर रात आपको ही गाय का प्रसव कराना पड़े । अनुभव हमेशा काम आता है ।(अंदर का किसान आज भी जिंदा है )”
IPS अफसर के इस जुदा अंदाज़ को लोग खूब पसंद कर रहे है। उनके उस पोस्ट पर खूब लाइक और कमेंट भी लोगों के आ रहे है।