शिक्षक/कर्मचारी

शिक्षकों की जरूरी खबर : पदोन्नति, पदांकन, वेतन विसंगति सहित शिक्षकों की सभी समस्याओं को शिविर में होगा समाधान…सभी BEO को जारी हुआ निर्देश ..

महासमुंद 2 अक्टूबर 2022। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान अब शिविर में होगा। महासमुंद DEO ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर विकासखंड स्तरीय समस्या निवारण के आयोजन का निर्देश दिया है। डीईओ के निर्देश के मुताबिक 4 नवंबर को विकासखंड स्तरीय समस्या निवारण शिविर आयोजित होगी।

सभी विकासखंड कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक शिक्षकों की पदोन्नति, पदांकन, वेतन विसंगति, शिक्षक व्यवस्था, सेवा पुस्तिका और विद्यालय के अधोसंरचना को लेकर चर्चा की जायेगी।

सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है कि वो अपने क्षेत्र के प्राचार्य, प्रधान पाठक और शिक्षकों को इस संदर्भ में सूचना दे, ताकि समस्या निवारण शिविर में पहुंचकर वो अपनी समस्या का समाधान कर सकें।

Back to top button