शिक्षक/कर्मचारी

फेडरेशन अध्यक्ष मनीष मिश्रा का रायगढ़ में जबरदस्त स्वागत…. फेडेशन अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों को अपने बीच पाकर गदगद हुए शिक्षक

रायगढ़ 25 अप्रैल 2022। 25 अप्रैल को होने जा रहे छ ग शिक्षक फेडरेशन के महासचिव रहे दिवंगत दिलीप पटेल के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु छ ग स शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष सी डी भट्ट, महासचिव कौशल अवस्थी, प्रवक्ता बंसत कौशिक, आलोक त्रिवेदी जी का आगमन 24 अप्रैल को पूर्व संध्या पर विकास खण्ड बरमकेला जिला रायगढ़ में हुआ। क्षेत्र के सहायक शिक्षक बहुत अधिक संख्या में उपस्थित होकर आतिशबाजी के साथ प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारिणी टीम का स्वागत किये। स्वागत समारोह का आयोजन बरमकेला के बीच मुख्य सड़क पर थाना के सामने किया गया था। जैसे ही मनीष मिश्रा जी की गाड़ी पहुंची खुशी से सहायक शिक्षकों ने पटाखा फोड़कर आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किये। ततपश्चात लगे पोस्टर के सामने प्रदेश अध्यक्ष, कार्य अध्यक्ष, महासचिव, प्रवक्ता, कार्यकारिणी के सदस्यों को पुष्पाहार व गुलदस्ता भेंट किया गया।

स्वागतोपरांत समस्त सहायक शिक्षकों के साथ एक सामान्य चर्चा किया गया। इस दौरान कई बिंदुओं जैसे वेतन विसंगति पर प्रांत की चल रही रणनीति व गतिविधि, स्थानीय मुद्दे जैसे पंचायत विभाग के एरियर्स राशि, पदोन्नति, सदस्यता राशि आदि विषयों पर उपस्थित सहायक शिक्षकों ने विस्तृत चर्चा किये एवं अपनी जिज्ञासा व समस्याओं को उनके सम्मुख रखे। इस पर प्रदेश अध्यक्ष महोदय जी द्वारा उचित जानकारी दी गई। पदोन्नति जल्द शुरू होने की बात कही गई। वेतन विसंगति हेतु गठित कमेटी द्वारा रिपोर्ट तैयार कर लेने की जानकारी दी गई।
आज रायगढ़ जिले अंतर्गत विकास खण्ड बरमकेला के सहायक शिक्षकों ने अपने बीच प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा व टीम को पाकर गदगद हो गए। साथ ही अपनी प्रश्नों का जवाब सीधा प्रांताध्यक्ष जी से प्रत्यक्ष पाकर फुले न समाये।
अब 25 अप्रैल को दिवंगत दिलीप पटेल जी के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वहां उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान करते हुए, सम्बल प्रदान करने हेतु भगवान से प्रार्थना करेंगे। उसके बाद दोपहर रायगढ़ प्रस्थान कर कमला नेहरू उद्यान रायगढ़ जिला मुख्यालय में 03:00 बजे मीटिंग लेंगे।
स्वागत कार्यक्रम व मीटिंग के दौरान छ ग स शिक्षक फेडरेशन के संरक्षक सुभाष चौहान, जिलाध्यक्ष सी पी डनसेना, जिला सचिव धनीराम पटेल, जिला उपाध्यक्ष देवकी चौहान, म प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना चौधरी, प्रवक्ता दिनेश मिरी,जिला सदस्य प्रशांत पण्डा, विकास खण्ड अध्यक्ष पवन पटेल, सचिव मोहन सिदार, कोषाध्यक्ष हेमलाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष भरतराम भगत, रमेश मालाकार, गणेश राम सारथी,नरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष अनिल चौहान, राजेश साहू, नन्दकिशोर पटेल, भीमेश्वर पटेल, दिलीप चौधरी, विजयसेन चौधरी, श्यामा सिदार, रीता सिदार, रजनी सिदार, सुकाली सारथी, बोधराम पटेल, कामेश्वर पैकरा,बाबूलाल खलखो, प्रमोद चौहान,रामदयाल चौधरी, सुमन मिंज सहित अधिक संख्या में छ ग स शिक्षक फेडरेशन के सदस्य उपस्थित थे।

Back to top button