टेक्नोलॉजी बिज़नेसटॉप स्टोरीज़हेडलाइन

भारत का पहला ट्रांसमेल जो देगा बच्चे को जन्म, केरल के ट्रांसजेंडर कपल ने दी खुशखबरी, फोटोशूट में दिखा बेबी बंप….

केरल 3 फरवरी 2023: आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि नामुमकिन लगने वाले काम भी मुमकिन हो गए हैं। हाल ही में केरल से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। केरल में रहने वाले एक ट्रांस्जेंडर कपल जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। जाहाद एक ट्रांसमेल है, जो अब प्रेग्नेंट हो गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने गर्भवती होने की जानकारी साझा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जाहाद मार्च में बच्चे को जन्म दे सकते हैं।

केरल के ट्रांसजेंडर कपल ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को ख़ुशख़बरी दी है। इनका नाम जिया और जहाद (Zahad) है। इन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। साथ ही साथ इन दोनों ने अपनी कई फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर भी की है। इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स कमेंट्स कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये दोनों केरल के कोझीकोड में 3 साल से साथ में रह रहे हैं जिया एक पुरुष के रूप में पैदा हुए और एक महिला में बदल गए। जहाद (Zahad) एक महिला के रूप में पैदा हुए और एक पुरुष में बदल गए।

जिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- “हालाँकि मैं जन्म से या अपने शरीर से एक महिला नहीं थी, मेरे अंदर एक स्त्री का सपना था कि एक बच्चा मुझे मां कहे। हम तीन साल से साथ में हैं। जहाद का सपना है कि वो पिता कहलाए। उसके सहयोग से ही पेट में 8 महीने की ज़िंदगी है।

प्रेग्नेंसी की तस्वीरों पर इंस्टा यूजर्स कपल को बधाइयां दे रहे हैं। कपल की एक पोस्ट पर 19 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं तो दूसरी पर दो हजार से ज्यादा और हाल में साझा की गई एक पोस्ट पर 20 हजार के करीव लाइक्स दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ”बधाई हो! यह सबसे खूबसूरत चीज है जिसे हमने आज इंस्टाग्राम पर देखा कि शुद्ध प्रेम की कोई सीमा नहीं है।” एक यूजर ने लिखा, “बहुत खुशी महसूस हो रही है। भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दे।”

https://www.instagram.com/p/CoKQsHyv-Vd/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9d8ee2a9-f92d-4dea-940e-b94713d1b2ff
https://www.instagram.com/p/CoFoTzxvjWH/?utm_source=ig_embed&ig_rid=27022af0-2ebc-4290-a863-844773feef62

Back to top button