हेडलाइन

दिनदहाड़े बीच सड़क पर महिला को मारी गोली, हालत गंभीर! IPS से जुड़ा है नाम

रांची 13 दिसंबर 2022: झारखंड की राजधानी रांची में सहजानंद चौक और हरमू चौक के बीच सुषमा बड़ाईक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने सुषमा बड़ाईक पर अटैक उस वक्त किया, जब वह अपने बॉडी गार्ड के साथ बाइक पर जा रही थीं।

रांची एक बार फिर गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। रांची के हरमू स्थित सहजानंद चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने महिला को गोली मार दी। पहला की पहचान सुषमा बड़ाईक के रूप में की गई है। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सुषमा बड़ाईक को रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. पुलिस आऱोपियों की तलाश में जुट गई है. घटना के संबंध में मिली आरंभिक जानकारी के मुताबिक सुषमा बड़ाईक अपने बॉडीगार्ड के साथ कहीं जा रही थी तभी अज्ञात अपराधियों ने सहजानंद और हरमू चौक के बीच सड़क पर उन्हें गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि ये घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास हुई है। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास आरोपियों ने सुषमा पर गोलियां बरसाईं।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सुषमा बड़ाईक IPS पीएस नटराजन पर केस के बाद चर्चा में आईं थी। इस केस में पीएस नटराजन को बर्खास्त कर दिया गया था। जब आईपीएस नटराजन का केस उजागर हुआ था, तब भारी हंगामा हुआ था।

Back to top button