क्राइमहेडलाइन

दुल्हे की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार : ब्वायफ्रेंड की शादी किसी और से होते देख गर्लफ्रेंड बौखलाई, शादी के मंडप पर दुल्हा-दुल्हन पर फेंका एसिड, गिरफ्तार

जगदलपुर 23 अप्रैल 2023: बस्तर इलाके के भानपुरी हीरलाभाठा के शादी समारोह में बीते 19 अप्रैल यानी बुधवार को एसिड अटैक मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बताया जा रहा है की दूल्हे की प्रेमिका ने ही शादी समारोह में पहुंचकर एसिड अटैक किया था। जानकारी के मुताबिक दूल्हा और आरोपी महिला के बीच बीते सात वर्षों से संबंध था। और इसी के चलते कीटनाशक दवाई छिड़काव में उपयोग होने वाले पदार्थ से हमला कर दिया,इस मामले की जांच के लिये पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। वहीं आरोपी युवती को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दे बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में शादी समारोह में लाइट बंद के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने दूल्हा सुधापाल निवासी डमरु बघेल 23 वर्ष व दुल्हन सुनीता कश्यप 19 वर्ष के ऊपर ऐसिड फेक कर फरार हो गया था। जिसमें 12 लोग घायल हुए थे। जिसमें समपत बघेल 32 वर्ष ,टेमेश्वर मौर्य 6वर्ष ,तुला कश्यप 19 वर्ष, जामनी कश्यप 4 वर्ष ,गूंजी ठाकुर 25 वर्ष, कारी बाई कश्यप 29 वर्ष, गुनमनी कश्यप 29 वर्ष ,मालती कश्यप 38 वर्ष चपका ,मिटकी कश्यप 38 वर्ष ,गोयनदा कश्यप 38 वर्ष छोटे आमाबाल पताई पाराके निवासी हैं।

इस दौरान नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप शादी में सामिल होने पहुंचे तो उन्हें इस घटना की पता चलने पर दूल्हा दुल्हन को तत्काल अपने निजी सुरक्षा पर लगे फालो वाहन से तत्काल दूल्हा दुल्हन व अन्य को सिविल अस्पताल भानपुरी लेकर लाया गया । विधायक चंदन कश्यप ने डॉक्टर को बेहतर इलाज के लिए कहा। व गंभीर रूप से घायल को जगदलपुर अस्पताल रेफर किया गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी।

Back to top button