स्पोर्ट्सहेडलाइन

IPL 2023 LSG Schedule: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, कब, कहां किसके साथ है मैच, देखें पूरा शेड्यूल

IPL 2023 Schedule: आईपीएल (IPL 2023) में पिछले साल नई टीम के रूप में शामिल हुई लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के लिए पिछला सीजन कुछ ख़ास नहीं गया लेकिन अब एक नए संस्करण में टीम फिर से अपनी दावेदारी पेश करने जायेगी। दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) की अगुआई में लखनऊ आईपीएल 2023 का पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी। लखनऊ अपने सभी घरेलू मैच ईकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेलेगी। सुपर जायंट्स का अंतिम मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 मई को खेला जायेगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम को आईपीएल 2023 के लिए ग्रुप ए में रखा है, जहाँ बाकी चार टीमों में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स मौजूद है। इस ग्रुप की सभी टीमों के साथ लखनऊ के 1-1 मुकाबले होंगे। जबकि ग्रुप बी की टीमों से सुपर जायंट्स 2-2 मुकाबले खेलती हुई नजर आएगी।

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मैचों का शेड्यूल-

  • 1 अप्रैल 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, इकाना स्टेडियम, लखनऊ
  • 3 अप्रैल 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
  • 7 अप्रैल 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, इकाना स्टेडियम, लखनऊ
  • 10 अप्रैल 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर
  • 15 अप्रैल 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, इकाना स्टेडियम, लखनऊ
  • 19 अप्रैल 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर
  • 22 अप्रैल 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, इकाना स्टेडियम, लखनऊ
  • 28 अप्रैल 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली
  • 1 मई 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स, इकाना स्टेडियम, लखनऊ बैंगलोर
  • 4 मई 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, इकाना स्टेडियम, लखनऊ
  • 7 मई 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • 13 मई 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद
  • 16 मई 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, इकाना स्टेडियम, लखनऊ
  • 20 मई 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, ईडन गार्डन, कोलकाता

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2023 टीम:
केएल राहुल (c), क्विंटन डी कॉक, मनन वोहरा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, करण शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, युधवीर चरक, आवेश खान, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, मयंक यादव, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक।

Back to top button