स्पोर्ट्स

IPL 2023 MI Schedule: 2 अप्रैल को RCB के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी मुंबई इंडियंस, देखें रोहित शर्मा की टीम का पूरा शेड्यूल

MI IPL 2023 Match List: आईपीएल 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को पूरे कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने तय किया है कि आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च को हागा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 31 मार्च को एम एस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से होगा। अब बात कर लेते हैं सर्वाधिक पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम की। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2023 में कार्यक्रम कैसा है आइए जानते हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले मैच में 2 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी। पांच बार की आईपीएल चैंपियन का आईपीएल 2022 अभियान निराशाजनक रहा था, जहां वो लीग चरण के बाद तालिका में सबसे नीचे रहा। मुंबई को ग्रुप ए में रखा गया है और आईपीएल 2023 का फाइनल 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस का फुल शेड्यूल:

⦿ मैच 1: 2 अप्रैल, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 IST, बेंगलुरु
⦿ मैच 2: 8 अप्रैल, 2023 – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई
⦿ मैच 2: 11 अप्रैल, 2023 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
⦿ मैच 4: 16 अप्रैल, 2023 – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई
⦿ मैच 5: 18 अप्रैल, 2023 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद
⦿ मैच 6: 22 अप्रैल, 2023 – मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई
⦿ मैच 7: 25 अप्रैल, 2023 – गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद
⦿ मैच 8: 30 अप्रैल, 2023 – मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई
⦿ मैच 9: 3 मई, 2023 – पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, मोहाली
⦿ मैच 10: 6 मई, 2023 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई
⦿ मैच 11: 9 मई, 2023 – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई
⦿ मैच 12: 12 मई, 2023 – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस, मुंबई
⦿ मैच 13: 16 मई, 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, लखनऊ
⦿ मैच 14: 21 मई, 2023 – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन , जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरन ग्रीन, झे रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल.

Back to top button