×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 12 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

IPS रतनलाल डांगी यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट ने गृह सचिव को नोटिस, जांच की निष्पक्षता पर उठे सवाल

बिलासपुर 12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के निलंबित आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट ने राज्य शासन के गृह सचिव समेत संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। मामले में शिकायतकर्ता महिला ने मौजूदा जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए जांच किसी वरिष्ठ महिला आईपीएस/आईएएस अधिकारी से कराने की मांग की है।

पीड़ित महिला की ओर से अधिवक्ता अभिषेक पांडेय के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में जांच अधिकारियों की भूमिका और उनकी नियुक्ति पर आपत्ति जताई गई है। साथ ही एक अन्य याचिका के माध्यम से कथित अवैध संपत्ति की जांच कराने और आरोप सिद्ध होने की स्थिति में सेवा से बर्खास्तगी की मांग भी की गई है।

Advertisement

जांच अधिकारियों पर पूर्वाग्रह का आरोप

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच रतनलाल डांगी समान रैंक यानी पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। याचिका में जांच से जुड़े अधिकारियों को लेकर भी आपत्ति दर्ज की गई है।

याचिकाकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया कि जांच में शामिल दोनों आईपीएस अधिकारियों के पूर्व पदस्थापन और संबंधित मामलों के कारण उनके प्रति पूर्वाग्रह की स्थिति बन सकती है। याचिका में आईपीएस आनंद छाबड़ा के खिलाफ महादेव सट्टा एप मामले में आपराधिक प्रकरण विचाराधीन होने का भी उल्लेख किया गया है।

निलंबन के बाद 90 दिन में चार्जशीट नहीं होने का मुद्दा

याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट के समक्ष यह भी दलील दी गई कि रतनलाल डांगी के निलंबन के बाद 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र जारी नहीं किया गया। इसी आधार पर जांच की प्रक्रिया और उसकी निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

महिला का कहना है कि उन्होंने पहले ही संबंधित अधिकारियों के समक्ष जांच अधिकारियों को हटाने की मांग को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई।

गृह सचिव समेत अधिकारियों से मांगा जवाब

याचिका में बताया गया कि शिकायतकर्ता की ओर से केंद्रीय गृह सचिव, राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव और गृह विभाग के सचिव के समक्ष आपत्ति आवेदन दिया गया था। इसमें मौजूदा जांच अधिकारियों को हटाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई थी।

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने प्रकरण को गंभीर प्रकृति का मानते हुए राज्य शासन के गृह सचिव सहित संबंधित पक्षकारों को जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त वाले सप्ताह में होगी।

फिलहाल हाईकोर्ट के समक्ष मुख्य मुद्दा जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता और शिकायतकर्ता द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर राज्य शासन के जवाब से जुड़ा है। कोर्ट के अगले आदेश के बाद मामले की जांच को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

बस्तर में तिरंगा यात्रा

नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, उपमुख्यमंत्री व वन मंत्री ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व, सरकार ने ने फूंका विकास का बिगुल, किया विकास के आगाज का संदेश

RECOMMENDED

“किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़” CM बोले, किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कर रही काम

RECOMMENDED

सेकरेट्री ने की PWD के निर्माण कार्यों की समीक्षा, मुख्य अभियंता वअधीक्षण अभियंता को हर महीने समीक्षा के निर्देश, साइट देखने के बाद ही प्राक्कलन तैयार करने निर्देश

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ के धान को मिलेगी नई पहचान, भाटापारा बनेगा Rice-Based Food Processing Hub, बृजमोहन अग्रवाल मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से…

RECOMMENDED
Redmi K100 Pro and K100 Pro Max

Xiaomi ने लॉन्च किए Redmi K100 Pro और K100 Pro Max, 200MP कैमरा और 185Hz OLED डिस्प्ले से लैस

RECOMMENDED

CG: आज कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट; उत्तर छत्तीसगढ़ में 4 दिन बरसेंगे बादल

RECOMMENDED

हरेली पर छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा CM हाउस, गेड़ी-बिल्लस से गूंजा परिसर; CM साय ने की कृषि औजारों और गौमाता की पूजा

RECOMMENDED

CG-भाई ने छोटे भाई की हत्या, चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर हुआ था विवाद

RECOMMENDED

CG-शराबी कार चालक का आतंक, युवक को टक्कर मारकर काफी दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG- एक पत्रकार अपनी ही बेटी को नहीं दिला पा रहा न्याय, महीनों बाद भी दहेज प्रताड़ना में FIR नहीं, अब नाराज पत्रकार ने 15 अगस्त को सम्मान लौटाने का किया ऐलान

RECOMMENDED
Google Pixel 11 Series Launch

Google Pixel 11 Series : भारत में संभावित कीमतें और लीक हुए फीचर्स आए सामने

RECOMMENDED
Chief Vintage Sturgis Edition

Indian Motorcycle ने लॉन्च की Chief Vintage Sturgis Edition: दुनिया भर में बिकेंगी सिर्फ 125 बाइक्स

RECOMMENDED

CG-बाईक राईडर की सड़क हादसे में मौत, मुंबई से निकला बाईकर्स का दल हादसे का शिकार, मुंबई की बाईक राइडर की मौत

RECOMMENDED

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप”, स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर नृत्य की प्रस्तुति

RECOMMENDED

CG-BSF जवान कमलेश केरकेट्टा की संदिग्ध मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

RECOMMENDED
Make these 5 homemade face packs using malai for a natural glow.

नेचुरल ग्लो के लिए मलाई से बनाएं ये 5 होममेड फेस पैक, बेदाग और सॉफ्ट बनेगी स्किन

RECOMMENDED
SBI Clerk Recruitment 2026

SBI Clerk Recruitment 2026 : स्टेट बैंक में क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; 31 अगस्त अंतिम तिथि

RECOMMENDED

CG-ई-मेल से बैंक खाता बदलने का झांसा, 28 लाख की साइबर ठगी., मोबाइल और आधार कार्ड जब्त

RECOMMENDED
Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G First Sale : 8,000mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 4 के साथ भारत में पहली सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

RECOMMENDED
Mahindra Scorpio N Facelift vs TATA Safari

Mahindra Scorpio N Facelift vs TATA Safari : जानिए कीमत और फीचर्स के मामले में कौन-सी SUV है आपके लिए बेस्ट

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, उपमुख्यमंत्री व वन मंत्री ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व, सरकार ने ने फूंका विकास का बिगुल, किया विकास के आगाज का संदेश