×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 12 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG: आज कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट; उत्तर छत्तीसगढ़ में 4 दिन बरसेंगे बादल

रायपुर 12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में आज कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

इसी बीच मंगलवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में बिजली गिरने से जशपुर की दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। दोनों महिलाएं धान की रोपाई कर रही थीं। हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल भी हुए हैं।

Advertisement

सुंदरगढ़ में बिजली गिरने से दो महिला मजदूरों की मौत

ओडिशा के सुंदरगढ़ में मंगलवार को धान की रोपाई के दौरान अचानक बिजली गिरने से जशपुर जिले की दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंपा तिर्की (28) और सुशीला तिर्की (26) के रूप में हुई है। दोनों जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं।

बताया गया है कि हादसे के दौरान 20 से ज्यादा अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सबडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अगले दो दिन कई जगह बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी।

उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बिलासपुर में हुई भारी बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं बिलासपुर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम की गतिविधियों को देखते हुए आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश में सामान्य से 5% कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि विभाग ने इसे सामान्य बारिश की श्रेणी में रखा है।

रायपुर में छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में आज आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

बस्तर में तिरंगा यात्रा

नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, उपमुख्यमंत्री व वन मंत्री ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व, सरकार ने ने फूंका विकास का बिगुल, किया विकास के आगाज का संदेश

RECOMMENDED

“किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़” CM बोले, किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कर रही काम

RECOMMENDED

सेकरेट्री ने की PWD के निर्माण कार्यों की समीक्षा, मुख्य अभियंता वअधीक्षण अभियंता को हर महीने समीक्षा के निर्देश, साइट देखने के बाद ही प्राक्कलन तैयार करने निर्देश

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ के धान को मिलेगी नई पहचान, भाटापारा बनेगा Rice-Based Food Processing Hub, बृजमोहन अग्रवाल मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से…

RECOMMENDED
Redmi K100 Pro and K100 Pro Max

Xiaomi ने लॉन्च किए Redmi K100 Pro और K100 Pro Max, 200MP कैमरा और 185Hz OLED डिस्प्ले से लैस

RECOMMENDED

IPS रतनलाल डांगी यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट ने गृह सचिव को नोटिस, जांच की निष्पक्षता पर उठे सवाल

RECOMMENDED

हरेली पर छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा CM हाउस, गेड़ी-बिल्लस से गूंजा परिसर; CM साय ने की कृषि औजारों और गौमाता की पूजा

RECOMMENDED

CG-भाई ने छोटे भाई की हत्या, चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर हुआ था विवाद

RECOMMENDED

CG-शराबी कार चालक का आतंक, युवक को टक्कर मारकर काफी दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG- एक पत्रकार अपनी ही बेटी को नहीं दिला पा रहा न्याय, महीनों बाद भी दहेज प्रताड़ना में FIR नहीं, अब नाराज पत्रकार ने 15 अगस्त को सम्मान लौटाने का किया ऐलान

RECOMMENDED
Google Pixel 11 Series Launch

Google Pixel 11 Series : भारत में संभावित कीमतें और लीक हुए फीचर्स आए सामने

RECOMMENDED
Chief Vintage Sturgis Edition

Indian Motorcycle ने लॉन्च की Chief Vintage Sturgis Edition: दुनिया भर में बिकेंगी सिर्फ 125 बाइक्स

RECOMMENDED

CG-बाईक राईडर की सड़क हादसे में मौत, मुंबई से निकला बाईकर्स का दल हादसे का शिकार, मुंबई की बाईक राइडर की मौत

RECOMMENDED

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप”, स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर नृत्य की प्रस्तुति

RECOMMENDED

CG-BSF जवान कमलेश केरकेट्टा की संदिग्ध मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

RECOMMENDED
Make these 5 homemade face packs using malai for a natural glow.

नेचुरल ग्लो के लिए मलाई से बनाएं ये 5 होममेड फेस पैक, बेदाग और सॉफ्ट बनेगी स्किन

RECOMMENDED
SBI Clerk Recruitment 2026

SBI Clerk Recruitment 2026 : स्टेट बैंक में क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; 31 अगस्त अंतिम तिथि

RECOMMENDED

CG-ई-मेल से बैंक खाता बदलने का झांसा, 28 लाख की साइबर ठगी., मोबाइल और आधार कार्ड जब्त

RECOMMENDED
Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G First Sale : 8,000mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 4 के साथ भारत में पहली सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

RECOMMENDED
Mahindra Scorpio N Facelift vs TATA Safari

Mahindra Scorpio N Facelift vs TATA Safari : जानिए कीमत और फीचर्स के मामले में कौन-सी SUV है आपके लिए बेस्ट

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

"किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़" CM बोले, किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कर रही काम