×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 12 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

“किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़” CM बोले, किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कर रही काम

रायपुर 12 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज हरेली तिहार के पावन अवसर पर नवा रायपुर में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास में आयोजित गृह प्रवेश समारोह एवं हरेली उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्री वर्मा एवं उनके परिजनों को नवीन आवास में गृह प्रवेश की बधाई देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को भी छत्तीसगढ़ के प्रथम लोक पर्व हरेली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हरेली जैसे शुभ अवसर पर राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा का नवीन शासकीय आवास में गृह प्रवेश इस अवसर को और भी विशेष बनाता है। हरेली हमारी कृषि संस्कृति, प्रकृति और ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ा पर्व है। किसान इस दिन कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं तथा अच्छी वर्षा, भरपूर फसल और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। यह पर्व छत्तीसगढ़ की उस समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जिसमें प्रकृति, खेती और लोकजीवन एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।

Advertisement

किसान छत्तीसगढ़ की प्रगति की धुरी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन का मजबूत आधार खेती-किसानी है। किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी हैं और उनकी समृद्धि में ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि निहित है। राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के विस्तार के लिए निरंतर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में किसानों से 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है। इससे किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार भी तेजी से किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक कृषि क्षेत्र को सुनिश्चित सिंचाई की सुविधा मिले, जिससे किसान वर्षा पर निर्भरता कम कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केवल परंपरागत खेती तक सीमित रहने के बजाय उन्हें कृषि से जुड़ी सहायक और आयमूलक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण तथा अन्य आयवर्धक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा तो गांव मजबूत होगा और गांव मजबूत होंगे तो विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की गति और तेज होगी। सरकार की नीतियों के केंद्र में अन्नदाता का हित है और खेती-किसानी को अधिक समृद्ध तथा लाभकारी बनाने के लिए योजनाबद्ध रूप से कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।

हरेली से शुरू होता है छत्तीसगढ़ के पर्वों का सिलसिला : डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कृषि परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। हरेली के साथ ही प्रदेश में तीज-त्योहारों का उल्लासपूर्ण सिलसिला प्रारंभ हो जाता है। आज पूरा छत्तीसगढ़ हरेली के रंग में रंगा हुआ है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि इस वर्ष अच्छी बारिश से किसानों में उत्साह है और बेहतर फसल की उम्मीद जगी है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि प्रदेश के खेत-खलिहान अच्छी फसल से लहलहाएं, किसानों के घरों में खुशहाली आए और छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति करे। उन्होंने राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं उनके परिजनों को नवीन शासकीय आवास में गृह प्रवेश के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राम भजन की प्रस्तुति ने बनाया भक्तिमय वातावरण

हरेली तिहार और गृह प्रवेश के उल्लास के बीच राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने राम भजन की सुंदर प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने समारोह में भक्तिमय वातावरण निर्मित कर दिया। उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने भजन का आनंद लिया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक  मोतीलाल साहू एवं इंद्रकुमार साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के परिजन उपस्थित थे।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

बस्तर में तिरंगा यात्रा

नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, उपमुख्यमंत्री व वन मंत्री ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व, सरकार ने ने फूंका विकास का बिगुल, किया विकास के आगाज का संदेश

RECOMMENDED

सेकरेट्री ने की PWD के निर्माण कार्यों की समीक्षा, मुख्य अभियंता वअधीक्षण अभियंता को हर महीने समीक्षा के निर्देश, साइट देखने के बाद ही प्राक्कलन तैयार करने निर्देश

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ के धान को मिलेगी नई पहचान, भाटापारा बनेगा Rice-Based Food Processing Hub, बृजमोहन अग्रवाल मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से…

RECOMMENDED
Redmi K100 Pro and K100 Pro Max

Xiaomi ने लॉन्च किए Redmi K100 Pro और K100 Pro Max, 200MP कैमरा और 185Hz OLED डिस्प्ले से लैस

RECOMMENDED

CG: आज कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट; उत्तर छत्तीसगढ़ में 4 दिन बरसेंगे बादल

RECOMMENDED

IPS रतनलाल डांगी यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट ने गृह सचिव को नोटिस, जांच की निष्पक्षता पर उठे सवाल

RECOMMENDED

हरेली पर छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा CM हाउस, गेड़ी-बिल्लस से गूंजा परिसर; CM साय ने की कृषि औजारों और गौमाता की पूजा

RECOMMENDED

CG-भाई ने छोटे भाई की हत्या, चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर हुआ था विवाद

RECOMMENDED

CG-शराबी कार चालक का आतंक, युवक को टक्कर मारकर काफी दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG- एक पत्रकार अपनी ही बेटी को नहीं दिला पा रहा न्याय, महीनों बाद भी दहेज प्रताड़ना में FIR नहीं, अब नाराज पत्रकार ने 15 अगस्त को सम्मान लौटाने का किया ऐलान

RECOMMENDED
Google Pixel 11 Series Launch

Google Pixel 11 Series : भारत में संभावित कीमतें और लीक हुए फीचर्स आए सामने

RECOMMENDED
Chief Vintage Sturgis Edition

Indian Motorcycle ने लॉन्च की Chief Vintage Sturgis Edition: दुनिया भर में बिकेंगी सिर्फ 125 बाइक्स

RECOMMENDED

CG-बाईक राईडर की सड़क हादसे में मौत, मुंबई से निकला बाईकर्स का दल हादसे का शिकार, मुंबई की बाईक राइडर की मौत

RECOMMENDED

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप”, स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर नृत्य की प्रस्तुति

RECOMMENDED

CG-BSF जवान कमलेश केरकेट्टा की संदिग्ध मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

RECOMMENDED
Make these 5 homemade face packs using malai for a natural glow.

नेचुरल ग्लो के लिए मलाई से बनाएं ये 5 होममेड फेस पैक, बेदाग और सॉफ्ट बनेगी स्किन

RECOMMENDED
SBI Clerk Recruitment 2026

SBI Clerk Recruitment 2026 : स्टेट बैंक में क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; 31 अगस्त अंतिम तिथि

RECOMMENDED

CG-ई-मेल से बैंक खाता बदलने का झांसा, 28 लाख की साइबर ठगी., मोबाइल और आधार कार्ड जब्त

RECOMMENDED
Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G First Sale : 8,000mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 4 के साथ भारत में पहली सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

RECOMMENDED
Mahindra Scorpio N Facelift vs TATA Safari

Mahindra Scorpio N Facelift vs TATA Safari : जानिए कीमत और फीचर्स के मामले में कौन-सी SUV है आपके लिए बेस्ट

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

"किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़" CM बोले, किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कर रही काम