×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 12 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, उपमुख्यमंत्री व वन मंत्री ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व, सरकार ने ने फूंका विकास का बिगुल, किया विकास के आगाज का संदेश

बस्तर में तिरंगा यात्रा

रायपुर, 12 अगस्त 2026। बस्तर में शांति, एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश लेकर बुधवार को नारायणपुर जिला मुख्यालय के हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड से श्बस्तर तिरंगा यात्रा 2026श् का शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री  विजय शर्मा एवं वन मंत्री  केदार कश्यप बाइक पर तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व करते हुए रवाना हुए, जिसे क्षेत्र के विभिन्न समाज प्रमुखों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस्तर तिरंगा यात्रा के आयोजन में शामिल बच्चों से मंत्री द्वय ने उनके बीच पहुंच कर आत्मीयता के साथ मुलाकात की और सभी का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास का बिगुल फूंकते हुए सभी को शांति और विकास का संदेश दिया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह यात्रा उन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जहां पहले नक्सली घटनाओं ने लोगों को प्रभावित किया था। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से देश और दुनिया को यह संदेश दिया जाएगा कि इन क्षेत्रों में अब नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि नारायणपुर का चयन विशेष उद्देश्य के तहत किया गया है, क्योंकि यह जिला सबसे लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा है। यात्रा का समापन 14 अगस्त को बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर तिरंगा फहराकर किया जाएगा।

Advertisement

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में माओवाद के विरुद्ध नीति बनाकर नियत तिथि पर 31 मार्च 2026 में नक्सलवाद राज्य के साथ साथ देश से समाप्त किया गया है। आज के बाद हर राष्ट्रीय पर्व एवं स्वतंत्रता दिवस पर बस्तर के कोने-कोने तक भारत का तिरंगा पूरी आन, बान और शान से लहराएगा। उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 से लेकर अब तक बस्तर के अनेक दुर्गम गाँवों में लगातार राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण किया गया है। इस स्वतंत्रता दिवस पर बस्तर सम्भाग के 90 से अधिक ऐसे गाँव हैं, जहाँ आजादी के बाद पहली बार इस स्वाधीनता दिवस पर तिरंगा लहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा फहरने का मतलब बाबा साहब के द्वारा लिखा संविधान अब राज्य के कोने कोने पर लागू होगा।

श्री शर्मा ने कहा कि आज जब मैं बस्तर के अलग अलग गांवों में जाता हूँ तो बस्तरवासी कहते हैं कि वे खुद को सही मायनों में स्वतंत्र महसूस कर रहे हैं और अब कोई ऐसी ताकत नहीं बची जो भारत के राष्ट्रीय ध्वज को नकार सके। पहले राष्ट्रीय पर्वों पर माओवादियों का फरमान होता था कि अपने घरों में काला झंडा लगाया जाए, आज हर घर में तिरंगा फहर रहा है। इसमें बस्तर के लोगों ने अपने मनोबल और जवानों का अदम्य साहस सहयोग रहा, जिससे नक्सलावाद से मुक्ति पाई है। अब समय आ गया है कि दुनिया के लोग बस्तर को जानें, अब बस्तर के लोग दुनिया में छाने वाले हैं। बस्तर के लोग आगे चलकर नया इतिहास लिखने वाले हैं।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में अब लोगों को मूलभूत सुविधाएं, विकास कार्य और सुरक्षा का वातावरण मिल रहा है। शासन बस्तर में सड़क, शिक्षा, कौशल विकास, लघु वनोपज के प्रसंस्करण और रोजगार के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। वहीं विकास कार्यों में गुणवत्ता को लेकर उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक श्री केदार कश्यप ने कहा कि कभी नक्सल गतिविधियों का केंद्र माने जाने वाले क्षेत्रों से आज तिरंगा यात्रा निकल रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा उन स्थानों की मिट्टी एकत्रित करेगी, जहां जवानों और नागरिकों ने शहादत दी है। इस मिट्टी का उपयोग भविष्य में बनने वाले स्मारक में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 12 अगस्त से प्रारंभ होकर 14 अगस्त तक बस्तर के अति-संवेदनशील और भीषण माओवाद प्रभावित रहे इलाकों से गुजरेगी।

आज पहले दिन यात्रा नारायणपुर से शुरू होकर यात्रा मुंजमेटा, झारागांव, धौड़ाई, कन्हारगांव, कड़ेनार, बोदली, सातधार, बारसुर होते हुए दंतेवाड़ा पहुंची। दूसरे दिन यात्रा दंतेवाड़ा से सुकमा और बीजापुर जिले के विभिन्न नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। तीसरे दिन बीजापुर से आवापल्ली, उसूर, गलगम, नंबी, ताड़पाला होते हुए कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर यात्रा का समापन होगा।

इस अवसर पर लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जनप्रतिनिधि राहुल टिकरिया  संध्या पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कमिश्नर बस्तर  डोमन सिंह, आईजी बद्री नारायण मीणा, कलेक्टर  नम्रता जैन, एसपी  संदीप कुमार पटेल, जिला पंचायत सीईओ डीएफओ सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

“किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़” CM बोले, किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कर रही काम

RECOMMENDED

सेकरेट्री ने की PWD के निर्माण कार्यों की समीक्षा, मुख्य अभियंता वअधीक्षण अभियंता को हर महीने समीक्षा के निर्देश, साइट देखने के बाद ही प्राक्कलन तैयार करने निर्देश

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ के धान को मिलेगी नई पहचान, भाटापारा बनेगा Rice-Based Food Processing Hub, बृजमोहन अग्रवाल मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से…

RECOMMENDED
Redmi K100 Pro and K100 Pro Max

Xiaomi ने लॉन्च किए Redmi K100 Pro और K100 Pro Max, 200MP कैमरा और 185Hz OLED डिस्प्ले से लैस

RECOMMENDED

CG: आज कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट; उत्तर छत्तीसगढ़ में 4 दिन बरसेंगे बादल

RECOMMENDED

IPS रतनलाल डांगी यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट ने गृह सचिव को नोटिस, जांच की निष्पक्षता पर उठे सवाल

RECOMMENDED

हरेली पर छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा CM हाउस, गेड़ी-बिल्लस से गूंजा परिसर; CM साय ने की कृषि औजारों और गौमाता की पूजा

RECOMMENDED

CG-भाई ने छोटे भाई की हत्या, चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर हुआ था विवाद

RECOMMENDED

CG-शराबी कार चालक का आतंक, युवक को टक्कर मारकर काफी दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG- एक पत्रकार अपनी ही बेटी को नहीं दिला पा रहा न्याय, महीनों बाद भी दहेज प्रताड़ना में FIR नहीं, अब नाराज पत्रकार ने 15 अगस्त को सम्मान लौटाने का किया ऐलान

RECOMMENDED
Google Pixel 11 Series Launch

Google Pixel 11 Series : भारत में संभावित कीमतें और लीक हुए फीचर्स आए सामने

RECOMMENDED
Chief Vintage Sturgis Edition

Indian Motorcycle ने लॉन्च की Chief Vintage Sturgis Edition: दुनिया भर में बिकेंगी सिर्फ 125 बाइक्स

RECOMMENDED

CG-बाईक राईडर की सड़क हादसे में मौत, मुंबई से निकला बाईकर्स का दल हादसे का शिकार, मुंबई की बाईक राइडर की मौत

RECOMMENDED

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप”, स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर नृत्य की प्रस्तुति

RECOMMENDED

CG-BSF जवान कमलेश केरकेट्टा की संदिग्ध मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

RECOMMENDED
Make these 5 homemade face packs using malai for a natural glow.

नेचुरल ग्लो के लिए मलाई से बनाएं ये 5 होममेड फेस पैक, बेदाग और सॉफ्ट बनेगी स्किन

RECOMMENDED
SBI Clerk Recruitment 2026

SBI Clerk Recruitment 2026 : स्टेट बैंक में क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; 31 अगस्त अंतिम तिथि

RECOMMENDED

CG-ई-मेल से बैंक खाता बदलने का झांसा, 28 लाख की साइबर ठगी., मोबाइल और आधार कार्ड जब्त

RECOMMENDED
Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G First Sale : 8,000mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 4 के साथ भारत में पहली सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

RECOMMENDED
Mahindra Scorpio N Facelift vs TATA Safari

Mahindra Scorpio N Facelift vs TATA Safari : जानिए कीमत और फीचर्स के मामले में कौन-सी SUV है आपके लिए बेस्ट

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

"किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़" CM बोले, किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कर रही काम