×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 12 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

सेकरेट्री ने की PWD के निर्माण कार्यों की समीक्षा, मुख्य अभियंता वअधीक्षण अभियंता को हर महीने समीक्षा के निर्देश, साइट देखने के बाद ही प्राक्कलन तैयार करने निर्देश

रायपुर. 12 अगस्त 2026. लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज रायपुर परिक्षेत्र के सभी संभागों में निर्माणाधीन सड़कों और भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर में पीडब्लूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में आयोजित बैठक में अधिकारियों से स्वीकृत और निर्माणाधीन कार्यों के साथ ही प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त कार्यों की निविदा प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2024-25 तक के सभी प्रगतिरत कार्यों को 31 मार्च 2027 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश दिए। श्री बंसल ने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन कर हर महीने भुगतान के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता को हर महीने कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता श्री पी.एम. कश्यप और श्री टी.आर. कुंजाम भी बैठक में मौजूद थे।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने फील्ड का दौरा कर और साइट देखने के बाद ही निर्माण कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश विभागीय अभियंताओं को दिए। उन्होंने ठेकेदारों से नियमित संपर्क और समन्वय बनाकर निर्धारित टाइम-लाइन के अनुसार कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने टाइम-लाइन के मुताबिक समय पर काम नहीं करने वाले, लापरवाही बरतने वाले और गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने तथा आगामी निविदाओं के लिए अपात्र करने के निर्देश दिए।

Advertisement

विभागीय सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और उन्हें समय-सीमा में पूरा करने सुव्यवस्थित तथा योजनाबद्ध ढंग से काम करने को कहा। उन्होंने रायपुर और नवा रायपुर में कार्यों की सहूलियत, बेहतर मॉनिटरिंग और प्रशासनिक कसावट के लिए रायपुर मंडल क्रमांक-1 के चारों संभागों को पुनर्गठित कर कार्यक्षेत्रों का नए सिरे से विभाजन करने को कहा। उन्होंने राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप एक ही टेबल पर तीन वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची तैयार कर 30 सितम्बर तक नई पदस्थापना के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में लोक निर्माण विभाग के रायपुर परिक्षेत्र के सभी संभागों में अनुकंपा नियुक्ति तथा न्यायालयीन प्रकरणों की भी समीक्षा की।

श्री बंसल ने पीडब्लूडी-आईएमएस (PWD-IMS) में विभाग के सभी कार्यों की एंट्री 31 अगस्त तक करने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 तथा 2026-27 के प्राथमिकता वाले नए कार्यों के प्राक्कलन भी 31 अगस्त तक जमा करने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, सेवा सेतु तथा लोक सेवा गांरटी के प्रकरणों को भी समय-सीमा में सक्रियता से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुविधा और नागरिकों की आवश्यकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अगले पांच वर्षों में सड़कों की जरूरत का आकलन कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद तत्काल अनुबंध कर कार्यादेश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निविदा में कार्यपूर्णता के लिए उपयुक्त समय-सीमा के निर्धारण के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश प्रमुख अभियंता को दिए। उन्होंने वर्षा ऋतु, पोल शिफ्टिंग, पाइपलाइन शिफ्टिंग तथा अन्य यूटिलिटीज की शिफ्टिंग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कार्यपूर्णता के लिए समयावधि निर्धारित करने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद तीन महीनों के भीतर फाइनल बिल तैयार करने तथा ठेकेदारों को भुगतान के लिए भी एसओपी बनाने के निर्देश प्रमुख अभियंता को दिए।

श्री बंसल ने कार्यपालन अभियंताओं को विभिन्न आयोजनों के बिलों के भुगतान ठेकेदारों को तत्परता से एक महीने के भीतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने चालू मानसून सीजन में सड़कों की पेच रिपेयरिंग और गड्ढा भरने के काम तत्काल करने को कहा। उन्होंने ठेकेदारों को नोटिस देकर परफॉर्मेंस गारंटी की सड़कों की भी मरम्मत तत्काल सुनिश्चित करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम के अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री शशांक पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता श्री वी.के. बेदिया और श्री सुरेश भूपल तथा रायपुर परिक्षेत्र के सभी 9 संभागों के कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

बस्तर में तिरंगा यात्रा

नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, उपमुख्यमंत्री व वन मंत्री ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व, सरकार ने ने फूंका विकास का बिगुल, किया विकास के आगाज का संदेश

RECOMMENDED

“किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़” CM बोले, किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कर रही काम

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ के धान को मिलेगी नई पहचान, भाटापारा बनेगा Rice-Based Food Processing Hub, बृजमोहन अग्रवाल मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से…

RECOMMENDED
Redmi K100 Pro and K100 Pro Max

Xiaomi ने लॉन्च किए Redmi K100 Pro और K100 Pro Max, 200MP कैमरा और 185Hz OLED डिस्प्ले से लैस

RECOMMENDED

CG: आज कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट; उत्तर छत्तीसगढ़ में 4 दिन बरसेंगे बादल

RECOMMENDED

IPS रतनलाल डांगी यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट ने गृह सचिव को नोटिस, जांच की निष्पक्षता पर उठे सवाल

RECOMMENDED

हरेली पर छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा CM हाउस, गेड़ी-बिल्लस से गूंजा परिसर; CM साय ने की कृषि औजारों और गौमाता की पूजा

RECOMMENDED

CG-भाई ने छोटे भाई की हत्या, चॉइस सेंटर के हिसाब-किताब को लेकर हुआ था विवाद

RECOMMENDED

CG-शराबी कार चालक का आतंक, युवक को टक्कर मारकर काफी दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

CG- एक पत्रकार अपनी ही बेटी को नहीं दिला पा रहा न्याय, महीनों बाद भी दहेज प्रताड़ना में FIR नहीं, अब नाराज पत्रकार ने 15 अगस्त को सम्मान लौटाने का किया ऐलान

RECOMMENDED
Google Pixel 11 Series Launch

Google Pixel 11 Series : भारत में संभावित कीमतें और लीक हुए फीचर्स आए सामने

RECOMMENDED
Chief Vintage Sturgis Edition

Indian Motorcycle ने लॉन्च की Chief Vintage Sturgis Edition: दुनिया भर में बिकेंगी सिर्फ 125 बाइक्स

RECOMMENDED

CG-बाईक राईडर की सड़क हादसे में मौत, मुंबई से निकला बाईकर्स का दल हादसे का शिकार, मुंबई की बाईक राइडर की मौत

RECOMMENDED

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप”, स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर नृत्य की प्रस्तुति

RECOMMENDED

CG-BSF जवान कमलेश केरकेट्टा की संदिग्ध मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

RECOMMENDED
Make these 5 homemade face packs using malai for a natural glow.

नेचुरल ग्लो के लिए मलाई से बनाएं ये 5 होममेड फेस पैक, बेदाग और सॉफ्ट बनेगी स्किन

RECOMMENDED
SBI Clerk Recruitment 2026

SBI Clerk Recruitment 2026 : स्टेट बैंक में क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; 31 अगस्त अंतिम तिथि

RECOMMENDED

CG-ई-मेल से बैंक खाता बदलने का झांसा, 28 लाख की साइबर ठगी., मोबाइल और आधार कार्ड जब्त

RECOMMENDED
Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G First Sale : 8,000mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 4 के साथ भारत में पहली सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

RECOMMENDED
Mahindra Scorpio N Facelift vs TATA Safari

Mahindra Scorpio N Facelift vs TATA Safari : जानिए कीमत और फीचर्स के मामले में कौन-सी SUV है आपके लिए बेस्ट

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

"किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़" CM बोले, किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी, उनकी आय बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कर रही काम