ब्यूरोक्रेट्स

IPS वितुल कुमार SDG सेंट्रल जोन बनाये गये… जगदलपुर होगा हेडक्वार्टर .. 1993 बैच के IPS…

रायपुर 22 अक्टूबर 2022। नक्सल मामलों में आंतरिक सुरक्षा सलाहकार रहे के विजय कुमार के चेन्नई लौटने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अहम रणनीति बनायी है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या को अंजाम तक पहुंचाने जगदलपुर में स्पेशल डीजी पदस्थ किया गया है। करीब डेढ़ दशक तक केंद्र सरकार को नक्सल मामलों में रणनीतिक सलाह देते रहे विजय कुमार ने 13 अक्टूबर को पद छोड़ने का फैसला किया था। चंदन तस्कर वीरप्पन को मारने वाले विजय कुमार की रणनीति कुशाग्रता को देखते हुए केंद्र ने उन्हें आंतरिक सुरक्षा सलाहकार उन्हें बनाया गया था।

#CRPF के SDG सेंट्रल जोन नितिन अग्रवाल को ADG ops बनाया गया है। नलिन प्रभात, ADG ops को SDG सेंट्रल जोन लगाया गया है। वितुल कुमार को मुख्यालय से SDG सेंट्रल जोन (जगदलपुर) लगाया गया है। IG (ADM), अंशुमन यादव को IG (Pers) लगाया गया है।

2010 में दंतेवाड़ा में 70 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी थी। लेकिन उनके चेन्नई गृहनगर लौटने के बाद मंत्रालय को उत्तराधिकारी की तलाश थी। इसी बीच गृह मंत्रालय ने नए सलाहकार की नियुक्ति के पहले नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की कमान स्पेशल डीजी सीआरपीएफ को सौंपी है। केंद्रीय बल ने IPS वितुल कुमार को स्पेशल सेंट्रल डीजी सेंट्रल जोन पदस्थ किया है।

1993 बैच के आईपीएस अतुल कुमार अब यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वो उड़ीसा के नक्सल प्रभावित रायगढ़ा रेंज के आईजी रहे हैं। वहीं 12 वर्ष पूर्व बस्तर में आईजी रहे नलिन प्रभात को एडीजी नॉर्थ ईस्ट जोन पदस्थ किया गया है। आपको बता दें कि बस्तर में अभी केंद्रीय सुरक्षा बलों की 40 से अधिक बटालियन तैनात हैं, वहीं राज्य सशस्त्र बल की भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है दोनों के बीच बेहतर तालमेल से ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

Back to top button