ब्यूरोक्रेट्स

मैं तेरी बाहों के झूले में पली बाबुल..IPS विज के इस ट्वीट पर लोगों ने दिये खूब रिएक्शन… VIDEO देखकर बोले- इसे पुरा सुनवाईये

रायपुर 10 अप्रैल 2022।  पूर्व IPS आरके विज सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी ट्वीटक पर कोट्स और टिप्पणी को लोग खूब पसंद करते हैं। मानवीय पहलू के आधार पर कई दफा उन्होंने समाजिक स्तर पर ऐसे काम भी किये, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यहां हम DG रहे विज के उस ट्वीट की बात कर रहे हैं, जिस पर सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। दरअसल विज ने हाल में अपने ट्विटर एकाउंट से वीडियो को ट्वीट किया। फिल्म धड़कन के गाने “दुल्हा के सेहरा सुहाना लगता है” को बच्चों का ग्रुप गा रहा है। इस गाने को ट्वीट करते हुए रिटायर्ड IPS विज ने लिखा… “मैं तेरी बाहों के झूले में पली बाबुल” Beautiful lines, soulfully sung.

इस गाने की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में बच्चों का एक ग्रुप है, जो इस गाने को गा रहा है। अलग-अलग बच्चे इस गाने पर अपने-अपने तरीके से साथ दे रहा है।एक बच्चा गिटार बजाते हुए भी गा रहा है। ट्वीटर पर इस गाने की जमकर तारीफ हो रही है। ट्वीटर पल लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स गाना को पूरा सुनवाने की डिमांड कर रहे हैं, तो कुछ ने गायकी की दिल खोलकर तारीफ की है।

आपको बता दें कि बच्चों का ये वीडियो apna tv show पर शेयर किया गया था, जहां से उसे लाखों व्यूज मिले हैं।

Back to top button