हेडलाइनब्यूरोक्रेट्स

IG-SP कांफ्रेंस के बाद गृहमंत्री बोले, नशे खिलाफ चलेगा सख्त अभियान, बस्तर में पुलिस का नहीं, विकास का कैंप लग रहा

रायपुर 10 फरवरी 2024। पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के आईजी और एसपी की कांफ्रेंसिंग खत्म हो गयी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में इस कांफ्रेंस में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा और गृहसचिव मनोज पिंगुआ भी मौजूद रहे। कांफ्रेंस के दौरान नक्सल समस्या समेत प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने पुलिस अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। शिकायत मिलने पर पुलिस कप्तान सहित थाना स्तर के अधिकारियों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी। पुलिस के प्रति अपराधियों के मन में डर और आम जनता में सम्मान हो, पुलिस अपराधियों के लिए कठोर और आमजनों के लिए नम्र हो, इस बात का निर्देश दिया है।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नए एसपी सारे जिलों में बनाए गए हैं। उसके बाद पुलिस विभाग की रफ़्तार चार गुना अधिक बढ़ी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पुलिस विभाग में बहुत काबिल अधिकारी हैं, उनके मन में उत्साह भी है। विशेष रूप से विष्णु देव सरकार से उन्हें उम्मीदें भी बहुत है। पिछली सरकार में या विगत वर्षों में जो स्थितियां थी, वो बहुत बदल गई है। मैं सोचता हूं कि आने वाले समय में पुलिस डिपार्टमेंट को काफी आगे बढ़ाने के लिए बहुत से कम कर रहे हैं।

 

संसाधनों की कमी को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि संसाधनों के संदर्भ में इस वर्ष आश्चर्यजनक रूप से 16% हमारा बजट बढ़ा है। इसमें बस्तर में काम करने वाले जवानों के भी विषय है।  200 करोड़ से भी अधिक पुलिस ऑटोमेशन के लिए भी है। अभी बजट में प्रावधान हुआ है। नशे के कारोबार को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नशा का व्यापार करने वालों को नहीं बख्शा जायेगा, उनकी कमर तोड़ी जाएगी। नशा तस्करों के चैन के आखिरी बिंदु तक पहुंचा जाएगा और हाल में ही यह काम पूरा होगा।

 

नक्सल ऑपरेशन को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सल ऑपरेशन पर बहुत सारी बातें हैं। टेकलगुडेम वो जगह है, जहां 2021 पर हमारे जवान कैंप बनाने के लिए गये थे, तो वहां 22 जवान शहीद हो गए थे और 33 से अधिक घायल हो गए थे। इस बार टेकलगुडेम में विकास का कैंप लगा है। विष्णु देव सरकार में जो कैंप लग रहा है वह सिर्फ पुलिस के कैंप नहीं है वह विकास के कैंप है। उस कैंप के साथ सारी की सारी सुविधाएं आसपास के गांव में पहुंच रही है। बस्तर के लोग कैंप की प्रतीक्षा में हैं कि हमारे यहां कैंप कब आएगा। लोग जानते हैं कि यह पुलिस का कैंप नहीं है विकास का कैंप है।

Back to top button